Hindi, asked by s7afathanshikushbo, 1 year ago

संवाद लेखन :-मूर्तिकार,च्त्र्कार एवं संगीतकार के आपसी विवाद को विषय बनाकर संवाद लिखे। (सहायता हेतु:-मूर्तिकार,चित्रकार एवं संगीतकार अपनी-अपनी कला को दूसरे से श्रेष्ठ बताते हैं मूर्तिकार उसमे शामिल हो जाता है।

Answers

Answered by Chirpy
25

एक चित्रकार और संगीतकार आपस में बातें कर रहे थे। बाद में एक मूर्तिकार भी उनके संवाद में शामिल हो गया।

चित्रकार : "मुझे चित्र बनाना अत्यंत प्रिय है क्योंकि लोगों को सुंदर चित्र देखना अच्छा लगता है।"

संगीतकार : "मुझे तो लगता है कि लोगों को संगीत अधिक प्रिय है क्योंकि वह उनके मन की भावनाओं को भी स्पर्श करता है।"

चित्रकार : "जी नहीं, लोग सुंदर चित्र देखकर अत्यंत खुश होते हैं।"

संगीतकार : "हो सकता है, पर संगीत तो उनके मन के तारों को स्पर्श करता है और मन मोहक होता है।"

मूर्तिकार : "मुझे तो लगता है कि लोग मूर्ति देखकर अत्यंत खुश होते हैं।"

चित्रकार : "कहा जाता है कि एक चित्र हज़ार शब्दों से बड़ा होता है। जो बात शब्दों द्वारा व्यक्त नहीं करी जा सकती है उसे एक चित्र सहज रूप से प्रदर्शित कर सकता है। लोग चित्र के सहारे बात आसानी से समझ सकते हैं।"

संगीतकार : "पर संगीत में तो रस होता है, उसके सहारे कोई भी बात लोगों के दिल में घर बना सकती है। चलचित्र के पुराने गाने आज भी लोगों को अत्यंत प्रिय हैं। संगीत अमर है।"

मूर्तिकार : "माइकल एंजेलो द्वारा बनाई गई मूर्तियाँ आज भी पसंद करी जाती हैं। इसलिए मूर्ति बनाने की कला सबसे महान मानी जा सकती है।"

चित्रकार : "मुझे तो लगता है कि तीनों कला समान रूप से महान हैं।"

संगीतकार और मूर्तिकार : "हाँ, यह सत्य है।"   





Similar questions