Hindi, asked by raju6095, 9 months ago

स्वाध्याय
पाठ पर आधारित
(२) आर.जे. के लिए आवश्यक गुण लिखिए।
(२) सामाजिक सजगता निर्माण करने में आर.जे. का योगदान अपने शब्दों में लिखिए।
(३) आर.जे. के महत्त्वपूर्ण कार्य पर प्रकाश डालिए।
व्यावहारिक प्रयोग
(१) 'जलसंवर्धन के किसी कार्यकर्ता के साक्षात्कार हेतु संहिता तैयार कीजिए।
(२) रेडियो जॉकी के रूप में होली के अवसर पर काव्य वाचन प्रस्तुति के लिए कार्यक्रम तैयार कीजिए।

Answers

Answered by sadiaanam
3

आरजे बनने के लिए आवश्यक कौशल |

1) आरजे बनने के लिए आवश्यक कौशल:

i) प्रोएक्टिव

ii) कहानी सुनाना

iii) कौशल

iv) भाषा

v) प्रवाह

vi) अच्छा सेंस ऑफ ह्यूमर

vii) रचनात्मकता

viii) संचार कौशल।

2) जैसा कि आजकल रेडियो जॉकी का चलन बढ़ रहा है। अधिकांश लोग रेडियो जॉकी का अनुसरण करते हैं ताकि वे समाज के प्रति योगदान दे सकें।

3) रेडियो जॉकी एक रेडियो कार्यक्रम के प्रस्तुतकर्ता हैं। रेडियो जॉकी या आरजे के रूप में करियर एक चैट सिस्टम में कॉल करने वालों का मनोरंजन करने के बारे में है, जो स्पष्ट रूप से रेडियो पर प्रसारित होता है और फोन या ईमेल और ऑनलाइन चैट द्वारा कॉलर के साथ संचार करता है।

4) हेलो दोस्तों, मैं हूं आपका आरजे ए, स्वागत है आपका आज के एपिसोड रंग बरसे। तो आज हम सुनेंगे होली के सदाबहार गाने। कुछ इस प्रकार आरजे होली सेलिब्रेशन पर प्रस्तुति कर सकते हैं।

For more such type कार्यक्रम तैयार of questions:

https://brainly.in/question/53716771

#SPJ3

Answered by bhatiamona
1

(२) आर.जे. के लिए आवश्यक गुण लिखिए।

उत्तर :  एक सफल आरजे होने के लिए निम्नलिखित गुणों की आवश्यकता होती है,

  • एक सफल आरजे को अपनी आँख और कान तथा दिमाग निरंतर खुला रखना पड़ता है।
  • जिस भाषा में वह संवाद स्थापित करता है उस भाषा पर उसकी पूर्ण पकड़ होनी चाहिए।
  • उसके बोलने की शैली हाजिर जवाबी होनी चाहिए ताकि वह किसी भी विषय पर तुरंत प्रतिक्रिया दे सके।
  • एक आरजे को निरंतर अपना दिमाग को चपल रखना पड़ता है ताकि वह तात्कालिक किसी भी विषय वस्तु को समझ सके।
  • आरजे के लिए समसामयिक विषयों का ज्ञान होना भी आवश्यक है।
  • उसे भाषा के आरोह-अवरोह क्रम को बनाए रखने में महारत होनी चाहिए।
  • उसकी भाषा ऐसी होनी चाहिए जो लोगों को समझ में आ सके और उन्हें आकर्षित कर सके।
  • उसकी भाषा शैली रोचक होनी चाहिए जिससे सुनने वाले श्रोता उसकी आवाज सुनकर के खिंछे चले आएं।

(२) सामाजिक सजगता निर्माण करने में आर.जे. का योगदान अपने शब्दों में लिखिए।

  • सामाजिक सजगता के निर्माण मेंआरजे महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।
  • वह महत्वपूर्ण सामाजिक और ज्वलंत विषयों पर समाज को जागरूक कर सकता है।
  • वह अपने संवाद शैली द्वारा आम लोगों से संबंध संपर्क स्थापित करके उन्हें प्रेरित कर सकता है।
  • आरजे अपनी वाक शैली के द्वारा वह सामाजिक जागरूकता का कार्य कर सकता है।

(३) आर.जे. के महत्त्वपूर्ण कार्य पर प्रकाश डालिए।

आरजे के महत्वपूर्ण कार्य लोगों का मनोरंजन करना तथा लोगों को सूचना एवं समाचार प्रदान करना है।

आरजे किसी भी कार्यक्रम के संचालक की भूमिका के रूप में होता है। वह रेडियो स्टेशन का सबसे महत्वपूर्ण कर्मचारी है, जिसकी कार्यशैली पर ही रेडियो की लोकप्रियता निर्भर करती है।

आरजे अपनी प्रस्तुति द्वारा किसी कार्यक्रम को सफल बनाता है। उसका मुख्य कार्य कार्यक्रम को रोचक शैली में प्रस्तुत करना होता है। वह श्रोता एवं कार्यक्रम के बीच सूत्रधार की भूमिका निभाता है।

#SPJ3

Learn more:

https://brainly.in/question/53870528

जनसंचार माध्यमों के क्या खतरे है ?​

https://brainly.in/question/42127658

दूरदर्शन जनसंचार का सर्वाधिक सशक्त माध्यम है । इस सन्दर्भ में अपने विचार व्यक्त कीजिए।

Similar questions