World Languages, asked by arsheeantulay, 7 months ago

स्वच्छ मुंबई, सुंदर मुंबई निबंध ​

Answers

Answered by yasminealladin90
8

Answer:

this is the essay which u want

Attachments:
Answered by shishir303
8

स्वच्छ मुंबई, सुंदर मुंबई निबंध ​

स्वच्छ मुंबई सुंदर मुंबई। किसी भी शहर की सुंदरता उसकी स्वच्छता पर निर्भर करती है। हमारा मुंबई स्वच्छ मुंबई बने और सुंदर मुंबई बने, यह हर मुंबईकर का कर्तव्य है। मुंबईकर को अपने शहर मुंबई को स्वच्छ बनाने के लिए हर संभव प्रयत्न करना चाहिए।

मुंबई एक ऐसा महानगर है जो पूरे देश का सबसे बड़ा महानगर है। मिनी भारत के समान है। भारत के कोने कोने से इस नगर में लोग रहने को आते हैं। हर भाषा एवं संस्कृति के लोग देखने को मिल जाते हैं। मुंबई में इतनी अधिक जनसंख्या है कि यहां पर स्वच्छता कायम रखना एक कठिन कार्य है। लेकिन अगर मन में ठान लिया जाए तो स्वच्छता को बनाए रखना कोई कठिन कार्य नहीं होता।

मुंबई एक मिनी भारत के समान शहर है इसलिए इस शहर में घूमने के लिए दूर-दूर से लोग आते हैं। यदि वह मुंबई को गंदा देखेंगे तो उन पर इसका नकारात्मक प्रभाव पड़ेगा और उनकी मुंबई के बारे में नकारात्मक सोच बनेगी। वह मुंबई को स्वच्छ और सुंदर देखेंगे तो वह अपने वापस जाते समय सकारात्मक सोच लेकर वापस जाएंगे। इसलिए इस शहर का प्रतिष्ठा और बढ़ेगी।

हर मुंबईकर का कर्तव्य है कि वह अपने मुंबई शहर को स्वच्छ बनाने के लिए संकल्प को मन में ठान ले और उसके लिए कोई भी कोर कसर ना थोड़े। कूड़े कचरे को इधर-उधर सड़कों पर ना करके और कूड़ेदान में ही डालें। पानी का सदुपयोग करें। प्लास्टिक का कम से कम प्रयोग करें। वाहनों का प्रयोग आवश्यकता पड़ने पर ही करें और सार्वजनिक परिवहन प्रणाली का अधिक से अधिक प्रयोग करें ताकि मुंबई पर वाहनों का अत्याधिक बोझ ना पड़े और प्रदूषण ना हो उन उपायों से शहर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाया जा सकता है।

#SPJ2

Learn More...

मुंबई शहर की आत्मकथा

https://brainly.in/question/10320766

नलिनी, 15, गांधी मेन्शन, कीका स्ट्रीट, मुंबई - 400002 से अपने चाचा को पत्र लिखकर उनके द्वारा अपने जन्मदिन-समारोह पर भेजी गई भेंट स्वीकार करती है।

https://brainly.in/question/32605409

Similar questions