Political Science, asked by rankishan998, 2 months ago

स्वतंत्रता के पश्चात भारत को किन चुनौतियों
का सामना
करना पड़ा?​

Answers

Answered by shishir303
0

स्वतंत्रता के पश्चात भारत को निम्नलिखित चुनौतियों का सामना करना पड़ा...

  • स्वतंत्रता के पश्चात भारत की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं थी। अंग्रेजों ने निरंतर भारत का शोषण करके भारतीय अर्थव्यवस्था को लगभग खोखला ही कर दिया था। ऐसे में भारत को की सबसे मुख्य चुनौती अपनी आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ करने की थी।
  • स्वतंत्रता के पश्चात भारत में धार्मिक एकता और अखंडता को कायम रखना भी एक प्रमुख चुनौती थी। हालांकि धर्म के आधार पर भारत का विभाजन हो चुका था फिर भी मुस्लिम समुदाय का एक बड़ा वर्ग भारत में ही ठहर गया था। ऐसी स्थिति में भारत के सामने मुख्य चुनौती यह थी कि कैसे सभी समुदायों साथ लेकर आगे बढ़ा जाए।
  • भारत के सामने एक प्रमुख चुनौती लोकतंत्र का निर्माण करने की भी थी। भारत ने लोकतांत्रिक रास्ता चुना था और लोकतांत्रिक व्यवस्था को बनाए रखना उस समय भारत के लिए सबसे बड़ी चुनौती थी।
  • भारत के सामने मुख्य चुनौती थी कि भारत को अखंड कैसे बनाया जाए। भारत की अखंडता के पश्चात भारत कई देशों में बंटा हुआ था। इन सभी रियासतों का एकीकरण और विलय करके एक अखंड भारत का निर्माण भारत की प्रमुख चुनौती थी।

◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌

Similar questions