स्वतंत्रता प्राप्त करने के बाद देश की सुरक्षा के प्रति सावधान रहने की क्यों आवश्यकता है? देश की सुरक्षा से संबंधित कुछ प्रमुख समस्याओं को लिखिए। Reserach Stills
Answers
स्वतंत्रता प्राप्त करने के बाद देश की सुरक्षा के प्रति सावधान रहने की आवश्यकता इसलिए है, क्योंकि देश में अभी भी कई आंतरिक समस्याएं व्याप्त हैं, जिनके कारण देश की आंतरिक और बाह्य दोनों सुरक्षा को खतरा है।
स्वतंत्रता प्राप्त करने के बाद देश पूरी तरह से कमजोर स्थिति में था। ब्रिटिश शासित भारत और राजे-रजवाड़ों-रियासतों को मिलाकर देश संपूर्ण देश की अवधारणा विकसित की गयी थी। जिसमें विभिन्न विभिन्न विचारधारा एवं संस्कृति वाले लोग थे।
अंग्रेजों ने जाते-जाते देश को पूरा तरह खोखला कर दिया था। देश को आत्मनिर्भर बनना था और लोकतंत्र को मजबूत बनाना था। इन सब चुनौतियां से निपटने के साथ-साथ देश में अलग-अलग धर्म-समुदायों के बीच भाईचारा विकसित करना तथा उनमें वैमनस्य की भावना न पैदा होने देना भी एक चुनौती थी। इसी कारण स्वतंत्रता प्राप्त करने के बाद देश की सुरक्षा के प्रति अतिरिक्त सावधानी की जरूरत थी। ताकि नए-नए आजाद हुए देश को किसी भी तरह का खतरा उत्पन्न ना हो।
देश की सुरक्षा से संबंधित कुछ प्रमुख समस्यायें इस प्रकार हैं :
- क्योंकि देश की आजादी से पहले देश का विभाजन धर्म के आधार पर दो देशों में कर दिया गया था, इसलिए भारत की स्वतंत्रता के पश्चात देश की सबसे बड़ी चुनौती धर्म आधारित भाईचारे को विकसित करने और बनाए रखने की थ,ी ताकि देश की सभी समुदाय मिलजुल कर रहें।
- पड़ोसी देशों पाकिस्तान एवं चीन के साथ सीमा विवाद तथा बढ़ता हुआ तनाव देश की सुरक्षा के लिए सबसे बड़ी समस्या बन कर रहा। इसी कारण पड़ोसी देशों से कई बार युद्ध भी हुए।
- देश की आर्थिक स्थिति कमजोर थी, जो देश की सुरक्षा के लिए चिंतनीय विषय थी। इसलिए देश को और आत्मनिर्भर बनना था ताकि वे अपने आधारभूत ढांचे को मजबूत कर सकें।
- देश में लोकतंत्र की अवधारणा को अपनाया था और लोकतंत्र की रक्षा और उसका विकास करना भी देश के सामने एक प्रमुख चुनौती थी।
स्वतंत्रता प्राप्त करने के बाद देश की सुरक्षा के प्रति सावधान रहने की आवश्यकता है, देश की सुरक्षा से संबंधित कुछ प्रमुख समस्याओं
स्वतंत्रता के बाद, निम्नलिखित कारकों के कारण एक नए स्वतंत्र और स्वतंत्र राष्ट्र की देखभाल करना अधिक महत्वपूर्ण है:
1. सरकार शुरुआत में स्थिर नहीं है
2. चुनाव प्रक्रियाओं को अभी अंतिम रूप नहीं दिया गया है
3. लोगों को नई सरकार से काफी उम्मीदें हैं
4. कोई निश्चित संविधान नहीं है
5. लोग नहीं जानते कि नई मिली आजादी के अभ्यस्त कैसे हों।