Hindi, asked by aineya1, 1 year ago

स्वतंत्रता दिवस पर प्रतिवेदन

Answers

Answered by bhatiamona
3

                                  स्वतंत्रता दिवस पर प्रतिवेदन

शिमला में 15 अगस्त 2020 को रिज मैदान में सुबह 9 बज़े  स्वतंत्रता दिवस बहुत अच्छे बनाया गया | बहुत सारे लोग आए थे | बच्चों से लेकर परिवार सहित सभी लोग आए थे | सुबह 9 बज़े मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने झंडा फहराया| सब ने राष्ट्रिय गान गया| स्कूल के बच्चों ने परेड की| बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए गए थे| बच्चों ने देश भक्ति के गाने गए|                        

                 मुख्यमंत्री जी भाषण दिया| आज़ादी के दिनों को याद किया | आज़ादी के लिए किए गए संघर्षों और बलिदानों को याद किया , कैसे आज हम आज़ादी से अपना जीवन व्यतीत कर रहे है | आज़ादी का महत्व को समझाया| सब को बाद में मिठाईबांटी गई| इस प्रकार स्वतंत्रता दिवस बनाया गया|

प्रतिवेदक :  

मोनिका / ज्योति  

शिमला|

▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬

संबंधित कुछ अन्य प्रश्न...►

https://brainly.in/question/1653569

अपनी आँखों देखी सड़क दुर्घटना पर एक प्रतिवेदन

Answered by Anonymous
0

Answer:

स्वतंत्र रहने की इच्छा केवल मनुष्य में ही नहीं पशु, पक्षियों में भी पाई जाती है। हमारे देश को स्वतंत्र कराने के लिए हमारे देश के अनेक नेताओं ने अपना बलिदान दिया था उन्हीं के बलिदान के परिणामस्वरूप 15 अगस्त 1947 में हमें अंग्रेजी शासन से मुक्ति मिली। थी। इसी दिन से भारत एक स्वतंत्र देश गिना जाने लगा। तब से लेकर हर वर्ष 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के रूप में मनाया जाता है। स्वतंत्रता प्राप्ति के उपलक्ष्य में प्रतिवर्ष 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस राष्ट्रीय पर्व के रूप में आयोजित किया जाता है।

स्वतंत्रता दिवस पर पूरे देश में अनेक प्रकार के कार्यक्रम होते हैं जिनमें देशभक्तों को याद किया जाता है तथा राष्ट्रीय ध्वज फ हराया जाता है। दिल्ली में ऐतिहासिक लाल किले पर भारत के प्रधानमंत्री प्रातः ध्वजारोहण करते हैं। राष्ट्रीय ध्वज को तोपों की सलामी दी जाती है। ध्वजारोहण के पश्चात प्रधानमंत्री देशवासियों के नाम अपना संदेश देते हैं। इस कार्यक्रम को दूरदर्शन पर सीधा प्रसारित किया जाता है।

स्वतंत्रता दिवस का राष्ट्रीय पर्व हमें देश के प्रति अपने कर्तव्यों को याद दिलाता है। हमारा कर्तव्य है कि उन देश भक्तों की कुरबानी को न भूलें जिन्होंने अपने मस्तक देकर हमें स्वतंत्रता का उपहार प्रदान किया। इस दिन हमें देश की एकता और अखंडता की रक्षा । का प्रण लेना चाहिए।

Similar questions