Political Science, asked by vijaya2254, 8 months ago

स्वतन्त्रता के कोई पाँच प्रकार बताइये।

Answers

Answered by princedileep17078399
0

Explanation:

1.

प्राकृतिक स्वतंत्रता Natural Liberty-

* बंधनों का अभाव / कुछ भी करने की सुविधा

* स्वतंत्रता प्रकृति की देन और मनुष्य जन्म से ही स्वतंत्र

* USA की स्वाधीनता की घोषणा और फ्रांस की राज्यक्रांति मैं इसी स्वतंत्रता का प्रतिपादन किया गया।

* राज्य या समाज का व्यक्ति की स्वतंत्रता पर कोई प्रतिबंध नहीं।

* इससे मत्स्य न्याय का व्यवहार प्रचलित होता है प्राकृतिक स्वतंत्रता से तात्पर्य स्वतंत्रता से है।

* प्राकृतिक स्वतंत्रता से तात्पर्य उस स्वतंत्रता से है जो राज्य की स्थापना से पूर्व में भी प्रकृति की ओर से लोगों को प्राप्त थी। यह हॉब्स द्वारा वर्णित स्वतंत्रता से संबंधित जंगल की आजादी का दूसरा नाम है। इसका अर्थ मानव के कृतियों पर किसी प्रकार के प्रतिबंध का न होना है।

* प्राकृतिक स्वतंत्रता की धारणा मुख्यतया रूसो से संबंधित है। रूसो ने 'Social Contract' में लिखा है कि "मनुष्य स्वतंत्र पैदा हुआ है किंतु सर्वत्र जंजीरों में जकड़ा है।"

2

नागरिक स्वतंत्रता Civil Liberty-

* कानून या संविधान द्वारा प्रदत।

* यह असिमित और निरंकुश नहीं हो सकती।

* यह व्यक्ति को राज्य या समाज का सदस्य होने के नाते प्राप्त होती है।

* दो प्रकार -(१) शासन के विरुद्ध व्यक्ति की स्वतंत्रता (२) व्यक्ति को अन्य व्यक्तियों या समुदायों से स्वतंत्रता

* न्यायालय द्वारा सुरक्षा

* बार्कर ने नागरिक स्वतंत्रता को दैहिक, बौद्धिक और व्यवहारिक माना है।

* दैहिक स्वतंत्रता - अर्थात राज्य की किसी कार्यवाही से व्यक्ति के जीवन और स्वास्थ्य को कोई क्षति नहीं पहुंचनी चाहिए।

* बौद्धिक स्वतंत्रता -अर्थात् व्यक्ति के विचार की अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता हो। मिल के अनुसार यह स्वतंत्रता व्यक्ति और समाज दोनों के हित में है। वाल्टर वेजहॉट ने चर्चा की स्वतंत्रता तथा विरोधी मत के प्रति सहिष्णुता को सामाजिक प्रगति की कुंजी माना है।

*व्यवहारिक स्वतंत्रता - अर्थात् अनुबंधन या अन्य मनुष्यों के साथ संबंध स्थापित करने की स्वतंत्रता।

*बार्कर और लास्की के अनुसार नागरिक समाज में तीन प्रकार की स्वतंत्रता हैं - नागरिक , राजनितिक और आर्थिक ।

* नागरिक स्वतंत्रता से आशय उस स्वतंत्रता से है जिसमें व्यक्ति को अपने व्यक्तित्व के विकास के लिए कुछ सहूलियतें दी जाती हैं।

* नागरिक स्वतंत्रता एक राज्य में रहने वाले सभी व्यक्तियों के लिए है चाहे वह नागरिक हो या विदेशी।

3.

राजनीतिक स्वतंत्रता political liberty

* आकांक्षा की अभिव्यक्ति और राज्य शक्ति के प्रयोग का अधिकार ।

* प्रजातंत्रात्मक देश में ही संभव।

* रूसो ने व्यक्तिगत स्वतंत्रता का राजनीतिक सत्ता के बीच समझौता करने का प्रयास किया है।

* लास्की - "राज्य के कार्यों में सक्रिय भाग लेने की शक्ति ही राजनीतिक स्वतंत्रता है।

* देश के शासन में सक्रिय रुप से भाग लेना ही राजनीतिक स्वतंत्रता है। इसके अंतर्गत वोट देने का अधिकार, चुनाव लड़ने का अधिकार, सरकारी पद प्राप्त करने का अधिकार, सरकार की आलोचना करने का अधिकार शामिल है।

4.

आर्थिक स्वतंत्रता Economic Liberty

* आर्थिक स्वतंत्रता से तात्पर्य व्यक्ति की उस अवस्था से होता है, जिसमें वह अपने आर्थिक प्रयत्नो का लाभ स्वयं प्राप्त करने में स्वतंत्र हो तथा किसी प्रकार वह ऐसी दशा में न हो कि उसके कर्म का पारिश्रमिक दूसरों को प्राप्त हो।

* देखा जाए तो आर्थिक क्षेत्र में नकारात्मक स्वतंत्रता और सकारात्मक स्वतंत्रता एक दूसरे के विपरीत पक्ष प्रस्तुत करते हैं। नकारात्मक संदर्भ में आर्थिक स्वतंत्रता का अर्थ लगाया जाता है कि मनुष्य की आर्थिक गतिविधियों पर किसी प्रकार का प्रतिबंध हो। इसके विपरीत आर्थिक स्वतंत्रता की सकारात्मक संकल्पना सर्वसाधारण की आर्थिक असमर्थता के निराकरण की मांग करती है ताकि धनी और निर्धन वर्ग की दूरी कम हो सके।

5.

अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता Expression Liberty

* इसका मुद्दा "अहस्तक्षेप के लघुतम क्षेत्र" shortest zone of non-interference से जुड़ा हुआ है।

* मिल ने सबक तर्क दिया कि अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता प्रतिबंधित नहीं होनी चाहिए। अपनी पुस्तक On Liberty में उसने चार कारण पेश किए हैं कि अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता उन्हे भी होनी चाहिए।

* फिल्मो की सेंसरशिप प्रतिबंध से अलग है।

* वाल्तेयर -" तुम जो कहते हो मैं उसका समर्थन नहीं करता लेकिन मैं मरते दम तक तुम्हारे कहने के अधिकार का बचाव करूंगा।"

* Marxism- "भूखे व्यक्ति के लिए अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का कोई अर्थ नहीं है।

* अहस्तक्षेप के लघुत्तम क्षेत्र - विद्यालय, खेल के मैदान और कार्यालय जैसी विभिन्न स्थितियों में पहनावे का चयन का मामला।

Similar questions