सियाचिन का भारत के लिए क्या महत्व था
Answers
Answer:
सियाचिन ग्लेशियर हिमालय के पूर्वी कराकोरम रेंज में भारत-पाक नियंत्रण रेखा के पास स्थित है। यह काराकोरम रेंज के पांच बडे ग्लेशियर्स में सबसे बड़ा और विश्व का दूसरा सबसे बड़ा ग्लेशियर है। समुद्र तल से 16 हजार से 20 हजार फीट की ऊंचाई पर मौजूद यह ग्लेशियर भारत और पाकिस्तान के बीच 28 साल से जंग का मैदान बना हुआ है।
हालांकि यहां 2003 से युद्धविराम लागू है, लेकिन भारत और पाकिस्तान की सेनाएं हर पल अपने-अपने मोर्चे पर तैनात रहती हैं। सियाचिन की भौगोलिक स्थिति ऐसी है कि इसके एक तरफ पाकिस्तान की सीमा, तो वहीं दूसरी तरफ चीन की सीमा लगती है। इस लिहाज से सियाचिन भारत के लिए सामरिक नजरिए से बेहद अहम है।
यदि पाकिस्तानी सेना ने सियाचिन पर कब्जा कर ले और चीन के साथ गठजोड़ कर ले तो दोनों देशों का यह गठजोड़ भारत के लिए काफी घातक साबित हो सकता था। सियाचिन की ऊंचाई से भारत के इन दोनों पड़ोसी देशों की गतिविधियों पर नजर रखना भी आसान है, अत: भारत के लिए यह युद्धक्षेत्र बहुत ही महत्वपूर्ण है।