Hindi, asked by Gfriend, 6 hours ago

संयुक्त वाक्य se saral vakaya bnao

1. तुमने कहा और सब मान गए। 2. हम मजबूर थे इसलिए मान गए।

3. मैं बोलता गया और लोग सुनते रहे।

4. हम धनवान हैं किंतु सुखी नहीं हैं।

5. उसे पत्रिका पढ़नी है इसलिए पुस्तकालय गया है।

6. सहवाग दिल्ली का है और शहर में ही रहता है।

7. उसने प्रयास नहीं किया इसलिए असफल हो गया।

8. वहाँ गोली चली और सन्नाटा छा गया।

9. मैंने चिल्लाते हुए युवक को रोका और चिल्लाने का कारण पूछा।

10. कुछ वक्ता साहित्य पर बोले और खूब जमे।

11. भोजन शुरू हुआ और लोगों में भगदड़ मच गई।

12. दशहरे का मैदान छोटा था किंतु भीड़ अधिक थी।

13. आकाश में धूल छा गई जिससे दिन में ही अँधेरा हो गया।

14. कार्यक्रम समाप्त हुआ और लोग अपने-अपने घरों को चले

गए।

15. तुम सख्त आदेश दो और उस पर डटे रहो।

16. वह घायल था फिर भी खेलता रहा।

17. गाँधी जी अहिंसक थे और शांत थे। 18. वर्षा रुकी और पतंगे मँडराने लगे।

19. हवा चली और आकाश में पतंगें उड़ने लगीं। 20. सचिन ने पहला स्ट्रोक मारा जिस पर छः रन मिले।

4. मिश्र वाक्य से सरल वाक्य

मिश्र वाक्य को सरल वाक्य में बदलने के लिए पहले इ जैसे ही उसने मुझे देखा, वह खिसक गया।

Answers

Answered by QianNiu
4

सरल वाक्य

  1. तुम्हारे कहने पर सब मान गए।
  2. मजबूरी के कारण हम मान गए।
  3. मेरे बोलने पर सब लोग सुनते रहे।
  4. हम धनवान सुखी नहीं हैं।
  5. वह पत्रिका पढ़ने के लिए पुस्तकालय गया है।
  6. दिल्लीवासी सहवाग शहर में ही रहता है।
  7. प्रयास न करने के कारण वह असफल हो गया।
  8. वहाँ गोली चलते ही सन्नाटा छा गया।
  9. मैंने चिल्लाते हुए युवक को रोककर उससे चिल्लाने का कारण पूछा।
  10. कुछ वक्ता साहित्य पर बोलकर खूब जमे ।
  11. भोजन शुरू होने पर लोगों में भगदड़ मच गई।
  12. दशहरे के छोटे मैदान में भीड़ अधिक थी।
  13. आकाश में धूल छाने पर दिन में ही अँधेरा हो गया।
  14. कार्यक्रम समाप्त होने पर लोग अपने-अपने घरों को चले गए।
  15. तुम सख्त आदेश देकर उस पर डटे रहो।
  16. वह घायल होकर भी खेलता रहा।
  17. गाँधी जी अहिंसक और शांत थे।
  18. वर्षा रुकने पर पतंगे मँडराने लगे।
  19. हवा चलते ही आकाश में पतंगें उड़ने लगीं। स
  20. चिन के पहले स्ट्रोक पर छः रन मिले।

 \huge \bold{@QianNiu}

Answered by chandarpal975
0

Answer:

☝️☝️☝️☝️☝️☝️☝️☝️☝️☝️☝️☝️☝️☝️☝️☝️answer photo mai hai

Attachments:
Similar questions