Hindi, asked by priyadarshine57, 3 months ago

सभी साधनों से भी समाचार पत्र सस्ता और सुलभ साधन है । कैसे ?​

Answers

Answered by s1857chingthaiongoo7
0

Answer:

मूल्य में भी बहुत बढ़ोत्तरी हुई। ... कार्यकुशल एवं सस्ते यातायात के साधन व्यापार ... में कैसे रहता था।

please mark me BRAINLIST ANSWER

Answered by surajverma114567
0

Answer:

समाचार-पत्र यानी अखबार आज के जीवन के हर दिन की होने वाली सुबह की पहली महत्ती आवश्यकता है। मनुष्य एक बुद्धिमान, विचारवान, विविध प्रकार के संपर्क-सूत्रों वाला सामाजिक प्राणी है। दूसरे लोगों, दूसरे ग्रामों, शहरों, प्रांतों और देशों के साथ हमेशा संपर्क बनाए रखने के लिए आज मानव ने जो अनेक प्रकार के साधन जुटाए या अविष्यकार किए हैं, समाचार-पत्र उन सबमें सर्वाधिक महत्वपूर्ण, सर्व-सुलभ, सस्ते से सस्ता साधन या अविष्कार स्वीकार किया जाता है। इसी कारण आज समाचार-पत्र जीवन का एक अत्यंत महत्वपूर्ण अंग बन चुका है। सुबह-सवेरे नींद से उठते ही आज के मनुष्य को सबसे पहली तलब समाचार-पत्र की ही हुआ करती है।

समाचार-पत्र के अनुक उपयोग और लाभ हैं। वे हमें देश-विदेश के छोटे-बड़े, अच्छे-बुरे सभी प्रकार के समाचारों से प्रतिदिन परिचित कराते रहते हैं। देश के किस कोने में क्या घटा, विदेश में कहां संधि या युद्ध का वातावरण बना, किस देश ने कौन सा नया अविष्कार किया, नया प्रयोग किया, नई प्रगति की जैसी सभी बातें से समाचार-पत्र हमें घर बैठे ही परिचित करा देते हैं। राजनीतिक, धार्मिक, आर्थिक, सामाजिक सभी क्षेत्रों की सब प्रकार की गतिविधियों का हमें अनके माध्यम से पता मिलता रहता है। मतलब यह है कि मानव-सभ्यता-संस्कृति प्रतिदिन क्या करती है, किस और बढ़ती है-ये सारी बातें समाचार-पत्र हमें घरों में बैठे-बिठाए ही बता दिया करते हैं। इसके अतिरिक्त-यानी ज्ञान देने और जानकारियां बढ़ाने के अतिरिक्त समाचार-पत्र हमारे लिए मनोरंजन की सामग्री भी उपलब्ध कराते हैं।

Similar questions