Hindi, asked by kalpanasrinivasan106, 10 months ago

) सफलता की कुंजी : मन के एकाग्रता * मन की एकाग्रता क्यों * सतत अभ्यास * सफलता की कुंजी

Answers

Answered by bhatiamona
9

Answer:

                       मन की एकाग्रता ही सफलता की कुंजी है |

यह वाक्य सत्य है, मन की एकाग्रता ही सफलता की कुंजी है|

बिना मन को साधे अर्थात अपने मन को वश में किए बिना कोई भी कार्य करना संभव नहीं है। अपने मन को एकाग्र करके हम असाध्य से असाध्य कार्य को पूरा कर सकते हैं।  

योग में यह बात सही साबित होती है। ध्यान के दौरान मस्तिष्क एकदम शांत और स्थिर होता है। हमारे मन को शान्तिः मिलती है और हमारा ध्यान भटकता नहीं है | किसी भी कार्य को करने के लिए हमें अपने मन को एकाग्र करना होगा |    

मन को एकाग्र करने हमें ध्यान के द्वारा, योग के द्वारा, सतत अभ्यास के द्वारा अपने मन को एकाग्र किया जा सकता है।

जब एक बार हमने अपने मन को अपने वश में कर लिया तो इस संसार का कोई कार्य हमारे लिये मुश्किल नहीं रह जायेगा और सफलता को प्राप्त कर सकते है |

Similar questions