Hindi, asked by BeingSSufwanM2464, 10 hours ago

सहर में जल समस्या विषय पर एक फीचर लिखिए

Answers

Answered by Aparandongre
1

Answer:

शहर के अधिकांश वार्डो में लो प्रेशर सहित बोर के पर्याप्त नही चलने से पानी की समस्या खड़ी हो गई है। दर्जन भर से अधिक वार्डो मेें पेयजल आपूर्ति रोजाना सुबह शाम बाधित हो रही है। लोगों को पखवाड़े भर से पानी के लिए काफी जद्दोजहद करनी पड़ रही है। पर्याप्त पानी नही आने और समय पर जलापूर्ति नही होने के कारण बिना नल वाले घरों के लोगों को टैंकर सहित शासकीय नलों से पानी लाना पड़ रहा है।

पखवाड़ेभर से बढ़ी वार्डो में दिक्कत

शहर के अधिकांश वार्डो में पखवाड़े भर से बोर में लो प्रेशर की शिकायते सामने आ रही है। नलों से पर्याप्त पानी नही आ रहा है। शहर के खम्हरिया, सिविल लाइन, दाउचौरा, शिवमंदिर रोड़, इतवारी बाजार, सोनारपारा, धरमपूरा, लालपुर, मोंगरा, तुरकारीपारा सहित अधिकांश वार्डो में लो प्रेशर की शिकायत सामने आ रही है। अधिकांश वार्डो में टैंकरों की व्यवस्था से पानी की सप्लाई कर दिक्कत को कम करने प्रयास किया जा रहा है लेकिन प्रचंड गर्मी के चलते इससे राहत नही है। दूरदराज में नल होने के कारण अधिकांश लोगों को पानी के लिए लंबी दूरी तय करनी पड़ रही है।

बोर से सप्लाई नही भर पा रही टंकियां

शहर भर के वार्डो में पालिका बोर से ही पाइपलाइन से जलापूर्ति करती है। शहर भर में 40 से अधिक बोर से घरों में पानी की सप्लाई से लोगो तक पानी पहुंच पाता है। प्रचंड गर्मी का असर अब बोर पर पड़ रहा है। आधे से अधिक बोर में लो प्रेशर की समस्या सामने आई है। प्रेशर नही होने के कारण पानी की समस्या लगातार बढ़ रही है। अधिकांश वार्डो में बनाई गई पानी स्टोरेज की टंकियां भी बोर के लो प्रेशर के कारण समय पर भर नही पा रही है। शहर भर में तीन घंटे तक जलापूर्ति की जाती है लेकिन पखवाड़े भर से अधिकांश वार्डो में घंटा आधा घंटा ही जलापूर्ति हो पा रही है। सार्वजनिक नल भी दम तोड़ चुके है। अधिकांश घरों में टूल्लू पंप से पानी खींचने के कारण बिना पंप वाले घरों में आधा घंटा भी पानी सप्लाई नही हो रही है। हैंडपंप और शासकीय नलों के सहारे रहने वालों को नलों से पानी लाने बड़ी दूरी नापनी पड़ रही है।

जनप्रतिनिधि मौन खम्हरिया के लोगो ने किया था हंगामा

शहर भर में पानी की सप्लाई ठप्प होने के बाद भी स्थानीय पार्षद और जनप्रतिनिधि पूरी तरह मौन है। पालिका में भी शिकायते नही आने के कारण बड़ी कार्रवाई और सुधार कार्य नही हो पा रहा है। सप्ताह भर पूर्व खम्हरिया वार्ड के लोगों ने पानी नही आने की शिकायत प्रशासन के सामने रखी थी जिस पर खम्हरिया में एक अतिरिक्त बोर की सुविधा पालिका ने बनाई है लेकिन बाकी वार्डो में बाधित जलापूर्ति के लिए पालिका केवल टैंकर से पानी सप्लाई कर व्यवस्था ठीक होने का दावा करने में जुटा है।

प्रयास जारी है कि शहर भर में पानी की समस्या नही हो इसके लिए गंभीरता से प्रयास जारी है, टैंकरों से सप्लाई की जा रही है। गर्मी के कारण कुछ दिनों से लो प्रेशर की शिकायत है, जहां से भी शिकायत आ रही है वहां इंतजाम किए जा रहे है विकट समस्या जैसी स्थिति नही है।

Explanation:

Hope it's helpful

Similar questions