Hindi, asked by ooPriyanshu3417, 4 months ago

Sahyata kerne wale hath prathna karne wale hoto se sarwasheth essay in hindi

Answers

Answered by ZzyetozWolFF
9

सहायता करने वाले हाथ प्राथना करने वाले हाथो से सर्वश्रेष्ठ होते है।

ना जाने जीवन में कितने मनुष्य से हमें मिलना है, ना जाने कितने परिस्थितियों का सामना करना पड़ जाए, शायद अच्छे फल के लिए हमेशा हम हाथ जोड़ कर प्रार्थना ही करते है। अगर हम खुद किसी मुसीबत में रहते है तो सोचते है कि हम आखिर किसके काम आ पाए, जो अपना ही भला नहीं कर पा रहा है। मगर सच्चाई कुछ विपरीत होती है। आप भले खुद के लिए सर्वश्रेष्ठ ना हो, लेकिन आपके हाथ जो इस वक़्त प्राथना कर रहे है, वो किसी का घर भी बना सकते है।

एक इंसान, दूसरे इंसान के काम आता है। क्यों? शायद यही वजह है कि ईश्वर ने हम सबको एक संसार में दिया। नहीं तो क्यों ना ऐसा होता कि हम चाह कर भी एक दूसरे से बातचीत ना कर पाते? ये सोचने का तरीका हमको बताता है कि हा, हम एक दूसरे के सहायता के लिए बने है। कुछ लोग आज कल के दौर में ईश्वर पे भरोसा नहीं करते, लेकिन शायद किसी की सहायता करने पर हमें वहीं मनुष्य अच्छी दुआए दे। जब तक हम किसी के सहायता करने का आनंद ना ले, जीवन अधूरी ही रहती है। दूसरो की सहायता करना शायद आपको प्रार्थना करने से ज्यादा प्रसन्नता दे। आस पास के लोगों को कुछ देना, हमारे बीच काफी अच्छा ताल मेल बिठती है। ये हमको एक दूसरे से कुछ इस तरह जोड़ता है जिसे हम दोस्ती कहते है। सहायता करना हमेशा पैसे की लेन देन नहीं होती, ये आपका समय, प्यार, समझदारी, सलाह या फिर थोड़ा सी हमदर्दी भी हो सकती हैं। कई बार हमे दूसरो की सहायता, बिना पूछे करनी चाहिए। क्युकी, लोगो को शायद नहीं पता होता है कि जीवन में आपके जैसे महान लोग अब भी मौजूद है।

हम जीवन में दूसरे के काम में हाथ बटा कर सिर्फ उनका भला नहीं, बल्कि अपना भला भी करते है। हम कुछ इस तरह खुद को दिन - ब - दिन मजबूत बनाते है। खुद को योग्य करते है, जो बहुत लोग चूक जाते है करने से। आपकी एक सहायता किसी का एक दिन खुशहाल बना देती है। मगर प्रार्थना सुनने वाला कौन है?

_

Similar questions