Hindi, asked by Tanmaymondal568, 11 months ago

Sainik pe nibandh Hindi

Answers

Answered by himanchal70
5
सैनिक देश के रक्षक होते है जो सीमा पर रहकर बाहरी शक्तियों से देश की रक्षा करते है। इन्हीं की वजह से देश के अलग अलग वर्ग के लोग चैन से रह पाते है क्योंकि उन्हें पता होता है कि सैनिकों के होते उन्हें कोई भी खतरा नहीं है। सैनिक बहुत ही ईमानदार होते है और उनमें देश भक्ति की भावना कूट कूट कर भरी होती है। हर देश क् सैनिक उसकी शान होते है।

देश के सैनिकों को कभी रेगिस्तान की तपती धूप तो कभी पहाड़ो की ठंडक को सहन करना पड़ता है। हर टाईम उनकी जान पर खतरा मंडराता रहता है लेकिन बिना जान की प्रवाह किए वो दिन रात मातृभूमि की रक्षा करते है। उन्हें अपनी मातृभूमि अपने परिवार से भी ज्यादा प्यारी होती है। वह अपने परिवार से भी नहीं मिल पाते। देश की रक्षा करते करते वो अपने देश के लिए अपनी जान न्यौछावर कर देते हैं। वो अपनी अंतिम साँस तक दुश्मनों का मुकाबला करते हैं। सैनिकों का सहास प्रशंसा योग्य होता है। जब कभी देश के अंदर भी स्थिति नियंत्रण से बाहर हो जाती है तब सैनिकों को ही बुलाया जाता है।

सैनिकों के साथ साथ उनके घर वालों की हिम्मत की दाद दी जानी चाहिए। सैनिकों कै बच्चें जो उनसे लंबे समय तक नही मिल पाते। सैनिक की पत्नी जिसका पति शादी के अगले दिन ही बॉर्डर पर ड्युटी के लिए चला जाए हर समय उसकी लंबी उमर की ही दुआ माँगती रहती है।
सैनिक वह व्यक्ति है जिसको होली दिवाली आदि त्योहारों पर भी छुट्टी नहीं होती बल्कि उस दौरान वो चोकन्ने हो जाते है। जब पूरा देश खुशी और उमंग की लहरों में डूबा होता है तब उनकी सुरक्षा के लिए सीमा पर कई जवान अपनी जान गँवा देते है। सैनिक देश में सबसे ज्यादा सम्मान के पात्र है उन्हें पूरा सम्मान मिलना चाहिए और उनके घर वालों को भी पुरी व्यवस्था दी जानी चाहिए।

Hope it helps you
.
.
.
.
Please mark me as brainlist , Thankyou
Similar questions