Biology, asked by Pompi5220, 1 year ago

सजीवता के प्रमुख लक्षण लिखिये।

Answers

Answered by Anonymous
2

Answer:

hii

your answer is here !

Explanation:

सजीवता के लक्षण (Characteristics of livingness): =>

जिसमें जीवन होता है वे जीव सजीव होते हैं। जीवों में कुछ स्पष्ट लक्षण मिलते हैं जैसे वृद्धि, जनन, पर्यावरण के प्रति संवेदना, उपापचय क्रियायें तथा स्वयं को सुसंगठित करने व प्रतिक्रिया करने की क्षमता होती है। निर्जीवों में इस क्षमता व लक्षणों का अभाव होता है। सजीवों में मुख्य रूप से निम्न लक्षण पाये जाते हैं।

(i) गति (Movement):

लगभग सभी जीवधारी गति दिखाते हैं। प्राणी एक स्थान से अन्य स्थान पर गमन करते हैं। परन्तु कुछ एककोशिकीय पौधों को छोड़कर अन्य पौधे इस प्रकार की गति नहीं दर्शाते हैं क्योंकि पौधे भूमि में स्थिर रहते हैं। फिर भी पौधे अपने ही स्थान पर रहते हुये, गुरुत्व (gravity), प्रकाश, नमी इत्यादि प्रभावों के कारण मुड़ने की क्रिया दर्शाते हैं, जैसे पर्यों व पुष्पों का खुलना व बन्द होना, इन्हें भी गति कहा जाता है।

(ii) वृद्धि (Growth):

जीवधारियों की आकृति, आयतन और शुष्क भार के अपरिवर्तनीय (irreversible) बढ़त को वृद्धि कहते हैं। यह उपापचयी क्रियाओं के परिणामस्वरूप होती है। पौधों में यह वृद्धि जीवनपर्यन्त कोशिका विभाजन के कारण होती रहती है जबकि प्राणियों में, यह वृद्धि कुछ आयु तक होती है। कोशिका विभाजन विशिष्ट ऊतकों में होता है।

कभी – कभी जीव के भार में वृद्धि होने को भी वृद्धि समझा जाता है। यदि भार को वृद्धि मानें तो निर्जीवों के भार में भी वृद्धि होती है, जैसे-पर्वत, रेत के टीले भी वृद्धि करते हैं। किन्तु निर्जीवों में इस प्रकार की वृद्धि उनकी सतह पर पदार्थों के एकत्र होने के कारण होती है अर्थात् बाह्य कारकों के कारण होती है। जीवों में यह वृद्धि अन्दर की ओर से होती है।

(iii) आकार व आकृति (Size and Shape):

सजीवों में अपनीअपनी किस्मों तथा जातियों के अनुसार अपना एक विशिष्ट आकार व आकृति होती है। इनके आकार व आकृति में सदैव निश्चितता होती है।

(iv) कोशिकीय संरचना (Cellular structure):

सभी जीवों का शरीर एक या एक से अधिक कोशिकाओं से मिलकर बना होता है। कोशिका जीवों की संरचनात्मक एवं क्रियात्मक (structural and functional urmit) इकाई है।

(v) जीवदव्य (Protoplasm):

सजीवों में जीवद्रव्य (protoplasm) पाया जाता है। यह जीवन का भौतिक आधार है जिसमें जैविक क्रियाएँ सम्पन्न होती हैं। जीवद्रव्य विभिन्न रासायनिक पदार्थों का सम्मिश्र तथा जटिल व विस्कासी तरल होता है।

(vi) उपापचय (Metabolism):

सजीवों के शरीर में होने वाली जैव-रासायनिक क्रियाओं को उपापचय (Metabolism) कहते हैं। उपापचयी क्रियाएँ दो प्रकार की होती हैं-उपचय (Anabolism) तथा अपचयी (Catabolism)। उपचय क्रियाओं में सरल घटकों के संयोजन। फलस्वरूप जटिल घटकों का निर्माण होता है। उदाहरण-प्रकाश-संश्लेषण क्रिया। अपचयी क्रिया विघटनात्मक क्रिया होती है, इसमें जटिल घटकों का अपघटन होकर सरल घटकों का निर्माण होता है, उदाहरण-श्वसन क्रिया। यही कारण है कि सजीव कोशिका को लघुरासायनिक उद्योगशाला (Miniature chemical factory) की उपमा दी जाती है।

follow me !

Answered by rithvik301
0

Answer:

Explanation:

जिसमें जीवन होता है वे जीव सजीव होते हैं। जीवों में कुछ स्पष्ट लक्षण मिलते हैं जैसे वृद्धि, जनन, पर्यावरण के प्रति संवेदना, उपापचय क्रियायें तथा स्वयं को सुसंगठित करने व प्रतिक्रिया करने की क्षमता होती है। निर्जीवों में इस क्षमता व लक्षणों का अभाव होता है। सजीवों में मुख्य रूप से निम्न लक्षण पाये जाते हैं।

(i) गति

लगभग सभी जीवधारी गति दिखाते हैं। प्राणी एक स्थान से अन्य स्थान पर गमन करते हैं। परन्तु कुछ एककोशिकीय पौधों को छोड़कर अन्य पौधे इस प्रकार की गति नहीं दर्शाते हैं क्योंकि पौधे भूमि में स्थिर रहते हैं। फिर भी पौधे अपने ही स्थान पर रहते हुये, गुरुत्व (gravity), प्रकाश, नमी इत्यादि प्रभावों के कारण मुड़ने की क्रिया दर्शाते हैं, जैसे पर्यों व पुष्पों का खुलना व बन्द होना, इन्हें भी गति कहा जाता है।

(ii) वृद्धि

जीवधारियों की आकृति, आयतन और शुष्क भार के अपरिवर्तनीय (irreversible) बढ़त को वृद्धि कहते हैं। यह उपापचयी क्रियाओं के परिणामस्वरूप होती है। पौधों में यह वृद्धि जीवनपर्यन्त कोशिका विभाजन के कारण होती रहती है जबकि प्राणियों में, यह वृद्धि कुछ आयु तक होती है। कोशिका विभाजन विशिष्ट ऊतकों में होता है।

कभी – कभी जीव के भार में वृद्धि होने को भी वृद्धि समझा जाता है। यदि भार को वृद्धि मानें तो निर्जीवों के भार में भी वृद्धि होती है, जैसे-पर्वत, रेत के टीले भी वृद्धि करते हैं। किन्तु निर्जीवों में इस प्रकार की वृद्धि उनकी सतह पर पदार्थों के एकत्र होने के कारण होती है अर्थात् बाह्य कारकों के कारण होती है। जीवों में यह वृद्धि अन्दर की ओर से होती है।

(iii) आकार व आकृति

सजीवों में अपनीअपनी किस्मों तथा जातियों के अनुसार अपना एक विशिष्ट आकार व आकृति होती है। इनके आकार व आकृति में सदैव निश्चितता होती है।

(iv) कोशिकीय संरचना

सभी जीवों का शरीर एक या एक से अधिक कोशिकाओं से मिलकर बना होता है। कोशिका जीवों की संरचनात्मक एवं क्रियात्मक (structural and functional urmit) इकाई है।

(v) जीवदव्य

सजीवों में जीवद्रव्य (protoplasm) पाया जाता है। यह जीवन का भौतिक आधार है जिसमें जैविक क्रियाएँ सम्पन्न होती हैं। जीवद्रव्य विभिन्न रासायनिक पदार्थों का सम्मिश्र तथा जटिल व विस्कासी तरल होता है।

(vi) उपापचय

सजीवों के शरीर में होने वाली जैव-रासायनिक क्रियाओं को उपापचय (Metabolism) कहते हैं। उपापचयी क्रियाएँ दो प्रकार की होती हैं-उपचय (Anabolism) तथा अपचयी (Catabolism)। उपचय क्रियाओं में सरल घटकों के संयोजन। फलस्वरूप जटिल घटकों का निर्माण होता है। उदाहरण-प्रकाश-संश्लेषण क्रिया। अपचयी क्रिया विघटनात्मक क्रिया होती है, इसमें जटिल घटकों का अपघटन होकर सरल घटकों का निर्माण होता है, उदाहरण-श्वसन क्रिया। यही कारण है कि सजीव कोशिका को लघुरासायनिक उद्योगशाला (Miniature chemical factory) की उपमा दी जाती है।

Similar questions