Hindi, asked by bpallavi458, 5 months ago

सकारात्मक लगन से हम क्या अर्जित कर सकते हैं​

Answers

Answered by Anuchand146
3

Explanation:

अहंकार एक ऐसा दुर्गुण है जो क्रमशः मनुष्य का,परिवार का ,समाज का देश का और अंततः मानव जाति का नाश कर डालता है | अहंकारवश मनुष्य पापकर्म करता रहता है और इसी का प्रतिफल उसे जन्म-जन्मान्तर भुगतना पड़ता है | अहंकार एक राक्षसी प्रवृत्ति है | इस प्रवृत्ति की छाया में अन्य दुर्गुण एकत्रित होकर मनुष्य को पूरा राक्षस बना देते हैं | हमारे धर्म ग्रन्थों में राक्षसों की चर्चा हर युग में मिलती है | आज भी राक्षसी प्रवृत्तियों वाले लोग बहुतायत मिल जाते हैं | ऐसे लोगों के बारे में तो तुलसीदास जी का रामचरितमानस में लिखित कथन आज भी उतना ही सत्य है कि राक्षस मौका मिलने पर अपने हितैषियों का भी अहित करने से नहीं चूकते | दूसरों के अहित में ही इन्हें अपना लाभ दिखाई देता है | दूसरों के उजड़ने में इन्हें हर्ष एवं उनकी उन्नति में ये बेहद कष्ट का अनुभव होता है | ये दूसरों की बुराई करते हैं | दूसरों के दोषों को असंख्य नेत्रों से देखते हैं | दूसरों का काम बिगाड़ने के लिए दूध में मक्खी की भांति गिर जाते हैं | ये दूसरों का काम बिगाड़ने के लिए अपने प्राण तक गँवा देते हैं | अहंकार के कारण ये ईश्वर पर विश्वास न कर अपने ही निर्णयों को सर्वश्रेष्ठ मान दूसरों पर थोपने का प्रयास करते हैं | राक्षसी प्रवृत्ति के लोग नैतिक को अनैतिक मानते हैं, इस कारण आस-पास का वातावरण नकारात्मक हो जाता है | ऐसी बुरी प्रवृत्ति की बढ़त के कारण पृथ्वी ने प्रभु के समक्ष निवेदन किया कि “हे भगवान मुझे पर्वत ,वृक्षों आदि का भार इतना महसूस नहीं होता जितना नकारात्मक एवं दुष्प्रवृत्ति के लोगों के कारण होता है”| ऐसे लोगों को अपने दुष्कर्मों का प्रतिफल आने वाले जन्मों में भोगना ही पड़ता है | अतः मनुष्य को स्वाध्याय के माध्यम अपने भीतर झाँकना चाहिए एवं उस द्वार को पूर्णतः कसकर बंद कर देना चाहिए जहाँ से दुष्प्रवृत्तियों के आने की संभावना हो | इस प्रयास से ही मानवता जीवित रह पाएगी तथा धरती माँ भी सही अर्थों में वसुन्धरा बन पाएगी |

गद्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़कर पूछे गए प्रश्नों के उत्तर लिखिए –

प्रश्न १- अहंकार के बारे में आपके क्या विचार हैं ? कम से कम तीन वाक्यों में स्पष्ट करिए | ३

प्रश्न २- गद्यांश में प्रयुक्त कहावत को लिखिए | १

प्रश्न ३- कैसे लोगों के कारण वातावरण नकारात्मक हो जाता है ? १

प्रश्न ४- पृथ्वी ने भगवान से क्या निवेदन किया था ? १

प्रश्न ५- गद्यांश से पृथ्वी शब्द के दो पर्यायवाची शब्द ढूंढ़कर लिखिए | १

प्रश्न ६- गद्यांश से दो शब्द उपसर्ग वाले तथा दो शब्द प्रत्यय ढूंढ़कर लिखिए | २

प्रश्न ७- इन शब्दों के विलोम शब्द लिखिए -१

क- लाभ x ----------------- ख- धरती x -----------------------

Similar questions