सकारात्मक दृष्टिकोन answer
Answers
सकारात्मकता (पॉजिटिविटी) का शब्दकोषीय अर्थ है– पूर्ण निश्चयात्मकता, स्वीकारात्मकता, दृढ़ विश्वास, दृढ़ विचार। नकारात्मकता का शाब्दिक अर्थ है निषेधात्मकता. अस्वीकारात्मकता, अनिश्चयात्मकता। सकारात्मक दृष्टिकोण व्यक्ति का आशावादी नजरिया है तथा नकारात्मक दृष्टिकोण निराशावादी व त्याज्य नजरिया है। गिलास पानी से आधा भरा है यह सकारात्मक दृष्टिकोण है और उसी गिलास को देखकर यह कहना कि गिलास आधा खाली है नकारात्मक नजरिया है। सकारात्मक दृष्टिकोण के गुण तथा नकारात्मक दृष्टिकोण के लक्षण (अवगुण) को इस प्रकार समझा जा सकता है–
सकारात्मक दृष्टिकोण के गुण
नकारात्मक दृष्टिकोण के लक्षण
1 आत्मविश्वास
1 आत्मविश्वासहीनता
2 सही सोच
2 गलत सोच
3 उत्साह व साहस
3 निरुत्साह,भय,संशय
4 सतत परिश्रम
4 आलस्य
5 कर्मण्यता
5 अकर्मण्यता
6 आत्म सम्मान
6 आत्मसम्मान के अभाव
7 उच्च महत्त्वाकांक्षा
7 आकांक्षाविहीनता
8 उत्तरदायित्व का ज्ञान
8 लापरवाही
9 आलोचना को सुधार के रूप में लेना
9 आलोचना से क्षुब्ध या कुद्ध होना
10 उदारता
10 कृपणता
11 आशावाद
11 निराशावाद
12 धैर्य
12 अधीरता
13 एकाग्रता
13 विचारों का भटकाव
14 चुनौती स्वीकारना
14 चुनौती को नकारना
15 दृढ इच्छाशक्ति
15 इच्छा शक्ति का अभाव
16 मिलनसारिता
16 अलगाव अहंकार
17 हास परिहास
17 उदासी
18 समयबद्धता
18 समय का ध्यान न रखना
plz mark me as brainlist