Hindi, asked by parth120767, 2 months ago

समाचार पत्र के संपादक को पत्र लिखकर बताइए कि आप अपने जिले की समस्याएं सड़कें के यातायात व्यवस्था भवन चिकित्सा आधी कैसे सुधार सकते हैं?
Pls tell properly or I will take a strict action​

Answers

Answered by rehanak123446
1

Answer:

प्रति

संपादक महोदय

दैनिक अमर उजाला

ट्रांसपोर्ट नगर

आगरा।

विषय=नगर की समस्याओं की सुधार संबंधी सुझाव

महोदय

मैं आपके लोकप्रिय दैनिक पत्र के माध्यम से अपने नगर क की दुर्दशा की ओर आपको एवं आपके अधिकारियों का ध्यान आकर्षित करना चाहती हूं।

हमारे नगर की सड़कें यातायात प्रबंध भवन निर्माण चिकित्सा उद्योग शिक्षा एवं सफाई आदि में व्यवस्था के कारण यहां के लोगों लोगों का जीवन अत्यंत कष्टप्रद होता जा रहा है। यहां मकान बहुत छोटे हैं तथा सड़क के काफी तंग है। सड़के टूटी फूटी होने के कारण नालिया रुक जाती है तथा गंदगी के कारण यहां मच्छर मक्खियां बढ़ती जा रही हैं। इन समस्याओं को दूर करने के लिए कुछ सुझाव दिए जा रहे हैं।

जनसेवा विभाग से निवेदन है की सड़कों को समतल बनाकर यह नालियों का निर्माण किया जाए। सड़के चौड़ी किया जाए जिससे यातायात मैं सुधार हो सके। यातायात के संचालन के लिए सड़कों पर निर्देश तख्तियां लगाने से वाहनों का सुचारू रूप से आना जाना हो सकेगा। निर्धन बच्चों के लिए प्राथमिक पाठशालाएं खोली जाए। चिकित्सा हेतु एक स्वास्थ्य केंद्र की सख्त आवश्यकता है। यदि इन सुझावों पर अमल किया जाए तो स्थिति में कुछ सुधार हो सकता है।

धन्यवाद:

भवदीय

धनंजय

760/35 गांधीनगर

आगरा।

दिनांक.........

Explanation:

mark me as brandlist

Similar questions