Social Sciences, asked by palakgupta2395, 6 months ago

समाज कल्याण प्रशासन पर चर्चा करें। समाज के कमजोर वर्ग के लिए यह महत्वपूर्ण क्यों
है? Answer in hindi​

Answers

Answered by bhatiamona
0

समाज कल्याण प्रशासन पर चर्चा करें। समाज के कमजोर वर्ग के लिए यह महत्वपूर्ण क्यों है?

समाज कल्याण प्रशासन के अंतर्गत वे सभी प्रक्रियाएं आती हैं, जो समाज के दुर्बल, वंचित और शोषित वर्ग के लोगों के लिए लोगों के कल्याण के लिए किए जाते हैं। समाज के ऐसे वर्ग के लोग जो सामाजिक रूप से, आर्थिक रूप से शारीरिक अथवा मानसिक रूप से किसी भी तरह की व्याधि अथवा बाधा से पीड़ित हैं, उन लोगों के लिए ऐसे कार्यक्रम चलाए जाते हैं, जिससे उनका उत्थान हो और वह भी जीवन की मुख्यधारा में शामिल हों। इस तरह की व्यवस्था को संचालित करना ही समाज कल्याण प्रशासन कहलाता है।

समाज कल्याण प्रशासन समाज के कमजोर वर्ग के लोगों के लिए महत्वपूर्ण इसलिए है, क्योंकि समाज के कमजोर वर्ग के लोग इससे समाज की मुख्यधारा में शामिल हो पाते हैं। अतीत में घटी किसी भी व्यवस्था के तहत अथवा किसी भी भेदभाव वाली नीति के कारण समाज के कई लोगों का शोषण होता है। जैसे अनुसूचित जाति-जनजाति आदि। किसी आर्थिक, शारीरिक अथवा मानसिक परेशानी के कारण समाज के बहुत से वर्ग के लोग पीछे रह जाते हैं। जैसे महिलाएं, विकलांग, वृद्ध आदि।

ऐसे लोगों को समाज की मुख्यधारा में शामिल करने के लिए समाज कल्याण प्रशासन आवश्यक है। जब समाज के सभी लोग एक ही धारा में साथ चलते हैं, तब समाज का असली मकसद पूरा हो जाता है।

#SPJ3

Answered by syed2020ashaels
0
  • समाज कल्याण प्रशासन

सामाजिक सेवाओं से सम्बन्धित विभिन्न समान अथ्री शब्दों जैसे सामाजिक प्रशासन, समाज सेवा प्रशासन, सामाजिक सुरक्षा प्रशासन, कल्याण प्रशासन, लोक कल्याण प्रशासन, सामाजिक संस्था प्रशासन के कारण समाज कल्याण प्रशासन के वास्तविक अर्थ के सम्बन्ध भ्रम की स्थिति उत्पन्न होती है, परन्तु वास्तव में समाज कल्याण प्रशासन उस क्रियाविधि को कहते है जिसके द्वारा सामाजिक संस्था अपनी निर्धारित नीति और उद्देश्यों की पूर्ति के हेतु समाज कल्याण कार्यक्रमों के आयोजनों के लिए व्यावसायिक कुशलता और सामर्थ्य का उपयोग करती है। समुदाय को प्रभावशाली और सुदृढ़ सेवाएँ प्रदान करने के लिए सामाजिक संस्था को कुछ प्रशासनिक, वित्तीय और विधि सम्बन्धी नियमों का पालन करना पड़ता है। इन्हीं तीनों के सम्मिश्रण को ‘समाज कल्याण प्रशासन’ का नाम दिया गया है।

समाज के कमजोर वर्ग के लिए यह महत्वपूर्ण है क्योंकि समाज कल्याण प्रशासन के अन्तर्गत उन दुर्बल वर्गो के लिए आयोजित सेवाएँ आती है, जो किसी सामाजिक, आर्थिक, शारीरिक, या मानसिक बाधा के कारण उपलब्ध सामाजिक सेवाओं का उपयोग करने में असमर्थ हो अथवा परंपरागत धारणाओं और विश्वासों के कारण उनको इन सेवाओं से वांछित रखा जाता है। समाज कल्याण के कार्यक्षेत्र में बालकों, महिलाओं, वृद्धों, अशक्तों, बाधित व्यक्तियों, पिछड़ी हुई जातियों, आदिवासियों आदि के लिए सामाजिक सेवाओं और समाज कल्याण उपायों की व्यवस्था आती है।

Project code #SPJ2

Similar questions