Hindi, asked by BrainlyHelper, 11 months ago

समाज में महिलाओं को उचित गरिमा दिलाने हेतु आप कौन-कौन से प्रयास कर सकते हैं?

Answers

Answered by nikitasingh79
336
उत्तर :
समाज में महिलाओं को उचित गरिमा दिलाने हेतु सबसे पहले उन्हें शिक्षित बनाना जरूरी है। जब तक महिलाएं शिक्षित नहीं होंगी वे न तो अपना विकास कर सकती है और न ही देश की प्रगति में अपना सहयोग दे पाएंगी और न ही उनमें आत्मविश्वास पैदा हो पाएगा। किसी भी व्यक्ति के व्यक्तित्व के प्रभावी होने के लिए उसमें आत्मविश्वास का होना बहुत जरूरी है।नारी को पुरुष के समान अधिकार और सम्मान दिलाने के लिए समाज को जागरुक किया जाना चाहिए। महिलाएं किसी भी मायने में पुरुष से कम नहीं है। महिलाओं को आत्मरक्षा के विभिन्न उपायों एवं कौशल का ज्ञान कराना चाहिए जिससे वह अपनी रक्षा स्वयं करने में समर्थ हो जाएंगी। महिलाओं के कल्याण के लिए सरकार द्वारा बनाई गई सभी योजनाओं को लागू करवाने की कोशिश करनी चाहिए और हर एक महिला को उसका फायदा मिलना चाहिए। हमें यह भी याद रखना चाहिए कि यदि महिलाएं विकसित और उन्नत नहीं है तो देश के उज्जवल भविष्य की कामना नहीं की जा सकती।

आशा है कि यह उत्तर आपकी मदद करेगा।।।
Answered by Vaibhav2005
339
उत्तर:- समाज में महिलाओं को उचित गरिमा दिलाने हेतु हम निम्नलिखित प्रयास कर सकते हैं –
1) स्त्री शिक्षा में हमें योगदान देना चाहिए।
2) अपने समय की महान एवं विदुषी स्त्रियों का उदाहरण समाज में प्रस्तुत करना चाहिए।
3) उसके मान-सम्मान का ध्यान रखना चाहिए।
4) मिडिया आदि द्वारा उसके अस्तित्व की गरिमा बनी रहे यह देखना चाहिए, अश्लील चित्र आदि पर प्रतिबंध लगाना चाहिए।
5) लड़के और लड़की को समान अधिकार मिलने चाहिए।
6) हमें महिलाओं को हीन दृष्टि से नहीं देखना चाहिए।
7) महिलाओं को उचित सम्मान देना चाहिए।
8) महिलाओं को अपनी इच्छा अनुसार हर क्षेत्र में आगे बढ़ने का प्रोत्साहन देना चाहिए।
Similar questions