Social Sciences, asked by kanchandubey20021995, 1 month ago

समानता के आधार पर संसाधनों का वर्गीकरण के लिए उत्तर ​

Answers

Answered by mk4585138
2

Answer:

जैव संसाधन – इन संसाधनों की प्राप्ति जीवमंडल से होती है और इनमें जीवन व्याप्त है, जैसे – मनुष्य, वनस्पतिजात, प्राणिजात, मत्स्य जीवन, पशुधन आदि। अजैव संसाधन – वे सारे संसाधन जो निर्जीव वस्तुओं से बने हैं, अजैव संसाधन कहलाते हैं। जैसे – चट्टानें और धातुएँ।

Answered by Ayushjoshi01
1

Explanation:

 पर्यावरण में उपलब्ध प्रत्येक वस्तु जो हमारी आवश्कताओं को पूरा करने में प्रयुक्त की जा सकती है और जिसको बनाने के लिए प्रौद्योगिकी उपलब्ध है, जो आर्थिक रूप से संभाव्य और सांस्कृतिक रूप से मान्य है, एक ‘संसाधन’ है।

प्रकृति में उपलब्ध सभी संसाधन मानवीय क्रिया का परिणाम हैं। मानव स्वयं संसाधनों का महत्त्वपूर्ण हिस्सा हैं। वे पर्यावरण में पाए जाने वाले

पदार्थों को संसाधनों में परिवर्तित करते हैं तथा उन्हें प्रयोग करते हैं। इस आधार पर संसाधनों का वर्गीकरण निम्न प्रकार से किया जा सकता है।

1) उत्पत्ति के आधार पर – जैव और अजैव

2) समाप्यता के आधार पर – नवीकरण योग्य और अनवीकरण योग्य

3) स्वामित्व के आधार पर – व्यक्तिगत, सामुदायिक, राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय

4) विकास के स्तर के आधार पर – संभावी, विकसित भंडार और संचित कोष.

HOPE IT HELPS YOU

Similar questions