Social Sciences, asked by nups3788, 10 months ago

सम्राट हर्ष की मृत्यु के बाद भारत की राजनीतिक स्थिति पर प्रकाश डालिए।

Answers

Answered by Anonymous
0

Answer:

there were many small dynasties then....

they fight with each other...

kings became selfish....

Answered by shishir303
0

जब सम्राट हर्षवर्धन राजगद्दी पर बैठा था, तब भारत छोटे-छोटे राज्यों में विभक्त था। सम्राट हर्षवर्धन ने अपने पराक्रम से इन सभी छोटे-छोटे राज्यों को एकीकृत करके एक विशाल साम्राज्य की नींव रखी। जब तक हर्षवर्धन ने राज किया, उसका साम्राज्य अटूट बना रहा। लेकिन हर्षवर्धन की मृत्यु के पश्चात उसके विशाल साम्राज्य में संघर्ष आरंभ हो गया और भारत  में पुनः कई छोटे-छोटे राज्य स्थापित हो गए।

उत्तर हो या दक्षिण हर जगह कुछ राज्यों ने अपनी स्वतंत्र सत्ता स्थापित कर ली थी और यह स्वतंत्र राज्य कई शताब्दियों तक राज्य करते रहे। सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि 12वीं शताब्दी तक राज्यों ने निष्कंटक राज्य किया और अपने साम्राज्य विस्तार की महत्वाकांक्षाओं में आपस में लड़ते भी रहे लेकिन इन राज्यों ने कभी भी किसी विदेशी आक्रमणकारी को भारत में प्रवेश करने नहीं दिया था, विशेषकर सिंधु नदी के इस तरफ वाले क्षेत्र में।

Similar questions