Hindi, asked by aking294517, 7 months ago

समास के टोदो उदाहरण
1 तत्पुरुष समास

2 कमेधारय समास।​

Answers

Answered by parisingh9
2

तत्पुरुष समास के 2 उदाहरण इस प्रकार है

1. रसोईघर रसोई के लिए घर

2.गंगाजल गंगा का जल

कर्मधारय समास के 2 उदाहरण इस प्रकार है

1. महात्मा महान है जो आत्मा

2.नीलकमल नीला है जो कमल

Answered by jayathakur3939
3

समास के दो - दो उदाहरण

1 तत्पुरुष समास

2 कर्मधारय समास

1 तत्पुरुष समास  => तत्पुरुष समास वह होता है, जिसमें उत्तरपद प्रधान होता है | इस समास में आने वाले कारक चिन्हों को, से, के लिए, से, का/के/की, में, पर आदि का लोप होता है।  तत्पुरुष समास के कुछ उदाहरण =>

मरणासन्न = मरण को पहुंचा हुआ

कृष्णार्पण = कृष्ण को अर्पण

वन-गमन = वन को गमन

हवन-सामग्री = हवन के लिए सामग्री

गुरु-दक्षिणा = गुरु के लिए दक्षिणा

ऋण-मुक्त = ऋण से मुक्त

मार्ग भ्रष्ट = मार्ग से भ्रष्ट

कर्मधारय समास = कर्मधारय समास में एक पद विशेषण होता है तो दूसरा विशेष्य। इसमें कहीं कहीं उपमेय उपमान का सम्बन्ध होता है तथा विग्रह करने पर 'रूपी' शब्द प्रयुक्त होता है।   कर्मधारय समासके कुछ उदाहरण =>

पुरुषोत्तम = पुरुष जो उत्तम

महापुरुष = महान् है जो पुरुष

पीताम्बर = पीत है जो अम्बर

नराधम = अधम है जो नर

रक्ताम्बर = रक्त के रंग का (लाल) जो अम्बर

कुपुत्र = कुत्सित जो पुत्र

चरम-सीमा = चरम है जो सीमा

समास की परिभाषा के अनुसार किन्हीं शब्दों के समूह का संक्षिप्तीकरण एक नए शब्द की उत्पत्ति की जाती है तो नया शब्द ‘समास’ कहलाता है। ये नया शब्द सामूहिक शब्दों वाले शब्दों के अर्थ को ही बताता है। जब उस सामासिक शब्द को पुनः उसके मूल शब्दों वाले स्वरूप में लाया जाता है तो उसे ‘समास विग्रह’ कहते हैं।

समास के छः प्रकार हैं  =>

  1. तत्पुरुष समास  
  2. अव्ययीभाव समास  
  3. कर्मधारय समास  
  4. द्विगु समास  
  5. द्वंद्व समास  
  6. बहुव्रीहि समास

Similar questions