समाट अशोक ने शिशुपाल सम्राट अशोक ने शिशुपाल को दरबार में क्यों बुलाया
Answers
सम्राट अशोक ने शिशुपाल को अपने दरबार में इसलिए बुलाया क्योंकि सम्राट अशोक को एक अच्छे और निष्पक्ष व सुयोग्य न्याय मंत्री की आवश्यकता थी। शिशुपाल इन सारी कसौटियों पर खरा उतरता था। शिशुपाल की निष्पक्ष न्याय योग्यता बारे में सम्राट अशोक ने काफी-कुछ सुन रखा था, इसलिए उन्होंने शिशुपाल को न्याय मंत्री के पद पर नियुक्त कर दिया।
सम्राट अशोक ने शिशुपाल को अपने दरबार में बुलाकर न्याय मंत्री के पद पर नियुक्त करते समय कहा कि मैं आपको न्याय करने का अवसर देना चाहता हूँ। शिशुपाल ने भी अपने पद के साथ पूरा न्याय किया और न्याय मंत्री के तौर पर उन्होंने एक हत्यारे सम्राट के प्रति नरम रुख नहीं अपनाया और अपराधी सम्राट को मृत्युदंड देने में जरा भी संकोच नहीं किया। शिशुपाल के साहस पूर्ण और निष्पक्ष न्याय पूर्ण व्यवहार से सम्राट अशोक गदगद हो उठे।
☼☼☼☼☼☼☼☼☼☼☼☼☼☼☼☼☼☼☼☼☼☼☼☼☼☼☼☼☼☼☼☼☼☼☼