Hindi, asked by sai2285, 1 year ago

samas vigraha of Gopal​

Answers

Answered by bhatiamona
4

प्रश्न में दिया गया शब्द का सामासिक विग्रह दो संदर्भ में हो सकता है..

पहला...

गोपाल = गौ का पालन करने वाला या गौ-पालक (तत्पुरुष समास)  

गौ पालक जो गायों का पालन करता है इसलिए यहां पर तत्पुरुष समास है, क्योंकि यहाँ पर द्वितीय पद प्रधान है। तत्पुरुष समास में द्वितीय पद प्रधान होता है।

दूसरा...

गोपाल = कृष्ण, भगवान श्री कृष्ण का एक उपनाम (बहुव्रीहि समास)

गोपाल भगवान श्री कृष्ण के उपनाम से भी संबंधित है और उनका एक नाम है। अतः यहां पर बहुव्रीहि समास की प्रतीति होती है क्योंकि बहुव्रीहि समास में किसी तीसरे शब्द की प्रतीति होती है।

दो या दो से अधिक पदों से मिलाकर बनाए गए नए पद को समास कहते हैं। इस समासीकरण में मूल शब्दों से बने नये शब्द का भिन्न अर्थ होता है। समास द्वारा बनाए गए शब्द को पुनः उसके मूल शब्दों के स्वरूप में लाने की प्रक्रिया को समास विग्रह कहते हैं।

Answered by saniaparween
0

Answer:

[गो का पालन ]

गोपाल समस्तपद का विग्रह है।

Similar questions