Hindi, asked by nazmasulthana5184, 1 year ago

Samay Chalta hi rehta hai is Vishay par nibandh

Answers

Answered by joy1242004
6

समय के

बारे में किसी ने खूब कहा है, “कल करें सो आज, आज करें सो अब।”

किसी भी कार्य को समय से करना चाहिए। समय का पहिया चलता

जाए मतलब समय आगे बढ़ता रहता है। वह किसी के लिए नहीं रुकता। समय सबसे अनमोल है,

अमूल्य है।


समय अपनी गति को न ही किसी के लिए धीमी करता है न ही

तेज़। वह निरंतर गति से आगे बढ़ता है और हमें इस गति के साथ कदम से कदम मिलाते हुए

चलना चाहिए। समय ही सफलता की कुंजी है। अगर हम अपना कार्य समय पर करते हैं तो

सफलता हमारे कदम चूमती है। इसलिए हमें समय का सद्उपयोग करना चाहिए।


समय को काल भी कहते है। संपूर्ण सृष्टि समय के अनुसार ही

चलती है। सूरज समय से उगता है और समय से अस्त होता है। समय पर बारिश आती है। समय

पर हर जीव का जन्म होता है और समय पर उसकी मृत्यु होती है। यही सृष्टि का नियम है।

और अगर हम इस समय का महत्व नहीं समझेंगे तो हम जीवन में कभी आगे नहीं बढ़ सकते।


ईश्वर एक बार में एक ही क्षण देता है और दूसरा क्षण देने से पहले, पहला वाला क्षण छीन लेता है। इसलिए समय के मूल्य को पहचानो और समय का सद्उपयोग करना सीखो।



Similar questions