Hindi, asked by prafullkumarjha24680, 3 months ago

समय आने पर पेड़ पौधे पलते हैं तो समय आने पर उनके पत्ते और फल आदि सब झड़ जाते हैं इस तथ्य से क्या निष्कर्ष निकलता है​

Answers

Answered by sujal1247
0

Answer:

बीजों के अंकुरण के लिए किन चीज़ों की ज़रूरत होती है या कौन-सी परिस्थितियाँ महत्वपूर्ण हैं, यह एक आम सवाल है जो पाठ्यपुस्तकों में पूछा जाता है। इस का जवाब ढूँढ़ने के लिए एकलव्य द्वारा प्रकाशित बाल वैज्ञानिक अभ्यास पुस्तिका में प्रयोग भी है। हमने कुछ बच्चों के साथ मिलकर अंकुरण सम्बन्धी कुछ इसी तरह के प्रयोग करके देखे। बच्चों ने प्रयोग के लिए चने व राजमा के बीज लिए थे। इस प्रयोग को करने पर सामान्य तापमान, हवा और आर्द्रता मिलने पर बीजों में अंकुरण होता हुआ देखा गया।

कुछ बच्चों ने इन्हीं बीजों को अंकुरण के लिए रेफ्रिजरेटर में रखकर देखा। रेफ्रिजरेटर मे रखा कोई भी बीज अंकुरित नहीं हुआ परन्तु उतने ही समय में सामान्य तापमान पर रखे बीज अंकुरित हो गए। इन प्रयोगों से बच्चों ने यह निष्कर्ष निकाला कि हवा, पानी (आर्द्रता) और तापमान उचित होने पर बीज अंकुरित होते हैं। या यूँ कहें कि ये तीन कारक हैं जो अंकुरण को प्रभावित करते हैं।

इस प्रयोग से यह नहीं जाना जा सकता है कि बीज के अंकुरण के लिए क्या ये तीन ही कारक पर्याप्त हैं। क्या इस कथन को सामान्यीकृत किया जा सकता है? ऐसा करने के लिए हमें इस प्रयोग को अलग-अलग बीजों के साथ करना चाहिए।

प्रयोग करके इसे जाँचने में बच्चों को बहुत मज़ा आया। बच्चों ने, जो भी बीज मिले उन्हें अंकुरित करने के प्रयास किए - कुछ बच्चों ने आम की गुठली और नारियल तक को अंकुरित करके देखा। कुछ बीज जल्दी अंकुरित हुए, तो कुछ के अंकुरण को काफी समय लगा। एक बच्चे ने बताया कि उसने भिण्डी के बीज अंकुरित करने का प्रयास किया लेकिन अंकुरण नहीं हुआ।

खैर, स्कूली बच्चों के साथ प्रयोग-अवलोकन करने और उनकी जिज्ञासाओं से जूझने के बाद मैं भी बीजों के अंकुरण के बारे में गहराई से सोचने लगा। उसी चिन्तन को आपके साथ साझा कर रहा हूँ।

Similar questions