"समय ही सच्चा धन है" पर अनुच्छेद लिखें।
Answers
Explanation:
समय व परिश्रम का सही उपयोग ही सफलता की कुंजी है। समय का चक्र अपनी गति से चल रहा है। अक्सर इधर-उधर कहीं न कहीं, किसी न किसी से ये सुनने को मिलता है कि क्या करें ? समय ही नहीं मिलता। वास्तव में हम निरंतर गतिमान समय के साथ कदम से कदम मिला कर चल ही नहीं पाते और पिछड़ जाते हैं। समय जैसी मूल्यवान संपदा का भंडार होते हुए भी हम हमेशा उसकी कमी का रोना रोते रहते हैं, क्योंकि हम इस अमूल्य समय को बिना सोचे समझे ही खर्च कर देते हैं।
आजकल विकास की राह में समय की बरबादी ही सबसे बडा शत्रु माना जाता है। एक बार हाथ से निकला हुआ समय कभी वापस नहीं आ सकता है। हमारा बहुमूल्य वर्तमान क्रमशः भूत बन जाता है, जो कभी वापस नहीं आता। सत्य कहावत है कि बीता हुआ समय और बोले हुए शब्द कभी वापस नहीं आ सकते।
संत कबीर दास जी ने कहा है कि-
काल करै सो आज कर, आज करै सो अब।
पल में परलै होएंगी, बहुरी करोगो कब।।
HOPE IT HELPS YOU! FOLLOW ME UP AND MARK IT AS BRAINLIEST..
Answer:
hi
Explanation:
my name is Neeraj
me 16 years ka hu
what is your name