Hindi, asked by aryakashyap832, 1 year ago

समय का सदुपयोग पर अनुच्छेद

Answers

Answered by gs7729590
23

Answer:

एक विद्यार्थी होने के नाते हमें

समय के सदुपयोग के बारे में पता होना चाहिए। इसीलिए आपको नीचे

गए निबंध को पढ़ना चाहिए।

समय कभी नहीं रुकता है,समय का चक्र हमेशा चलता ही रहता है। इसलिए हर व्यक्ति को समय के साथ चलना चाहिए।

हमें सदैव समय का सदैव सदुपयोग करना चाहिए। समय को व्यर्थ में व्यतीत करना मूर्खता है।

हमारे जीवन में कल क्या होगा यह कोई नहीं जानता है अंत: भविष्य के ऊपर कोई भी कार्य नहीं छोड़ना चाहिए। जो समय के साथ चलता है वह ही कामयाब होता है।उसे जीवन में कभी पछतावा नहीं होता वह सब कुछ हासिल कर सकता है।

जिस प्रकार समुद्र की लहरें कभी किसी की प्रतीक्षा नहीं करते हैं उसी प्रकार हमें भी किसी की प्रतीक्षा नहीं करता है। बीता हुआ समय कभी भी वापस नहीं आता है।

Explanation:

Hope this helpful mark as brainliest ✌️

Answered by Anonymous
11

Answer:

समय अमूल्य धन है। व्यक्ति के निर्माण में समय का महत्त्व असंदिग्ध है। बीता हुआ समय कभी नहीं लौटता। अतः जो व्यक्ति समय की उपेक्षा करता है समय उसका साथ छोड़कर आगे बढ़ जाता है। इसलिए यह जरूरी है कि समय के प्रत्येक क्षण का सदुपयोग किया जाय।

सुख और दुख भी समय की देन हैं। समय केवल उसका मित्र है जिसका जीवन का एक-एक पल बहुमूल्य है। उन्नति करने वाला व्यक्ति बेकार की बातों में अपना सयम नष्ट नहीं करता। समय का दुरुपयोग मनुष्य के लिए घातक, उन्नति में बाधक तथा पश्चाताप का कारण बनता है।

प्रत्येक कार्य को करने की एक निश्चित एवं सुदृढ़ योजना बना लेनी चाहिए, फिर उसके अनुरूप कार्य संपन्न करना चाहिए। सूर्य और चंद्रमा निर्धारित समय पर उदय-अस्त होते हैं, पूरी प्रकृति समय के अनुशासन में बँधी हुई है। संसार में जितने भी महापुरु ष हुए हैं, उन्होंने अपने जीवन के एक-एक पल का उपयोग किया है। बड़े-बड़े वैज्ञानिक, संगीतकार, साहित्यकार समय का सम्मान करके ही बड़े बने हैं। समय का सम्मान करना ही सच्ची पूजा है। जो व्यक्ति अपने जीवन के प्रत्येक क्षण का सदुपयोग करता है, वही जीवन में सदैव प्रसन्न, संतुष्ट और संपन्न रहता है। अतः समय का यह महत्त्व समझकर जो व्यक्ति अपने जीवन में आचरण करते हैं, वही समाज की अगुवाई करते हैं। पूज्य एवं पथ प्रदर्शक बनते हैं।

Similar questions