Hindi, asked by krishnakbthapa4150, 7 months ago

समय का सदुपयोग विषय पर लगभग 100 शब्दों में अनुच्छेद लिखिए​

Answers

Answered by Prostaff
22

Answer:

मनुष्य को समय का सदैव सदुपयोग करना चाहिए, समय व्यर्थ में व्यतीत करना मूर्खता है। हमारे जीवन में कल क्या होगा यह कोई नहीं जानता अतः भविष्य के ऊपर कोई भी कार्य हमें नहीं छोड़ना चाहिए। समय के साथ जो चलता है वही कामयाब होता है। समय गतिमान है वो किसी की प्रतीक्षा नहीं करता।

Answered by RIJUKUMAR
43

Answer:

समय संसार की सबसे अमूल्य वस्तु हैI जो समय एक बार चला जाता है वापस नहीं आता I आजकल की व्यस्त दुनिया में किसी के पास दूसरों के लिए समय नहीं है| कुछ व्यक्ति समय को ऐसे ही समय व्यर्थ करते हैं जिसकी वजह से आगे जाकर उनको पछताना पड़ता है | मनुष्य के जीवन में समय का बहुत बड़ा महत्व है I समय गतिमान है इसकी तुलना किससे भी नहीं की जा सकती I समय के साथ हर एक व्यक्ति को तथा हर एक जीव को बदलना पड़ता है जो समय के साथ नहीं बदलता है वह बहुत ही पीछे रह जाता है I जो समय का सदुपयोग नहीं करते हैं वह बहुत ही मुर्ख और बेवकूफ इंसान होते हैं I समय के ऊपर एक मुहावरा भी है; "अब पछताए होत क्या जब चिड़िया चुग गई खेत" इसका अर्थ है कि जब समय था उस समय तो तुमने उसका उपयोग नहीं किया अब समय निकल गया है तो अब पछताने से कोई फायदा नहीं है I इसलिए समय रहते काम करना सीखो I

Similar questions