History, asked by rajkumarpachawal, 9 hours ago

सन 18 सो 57 के आंदोलन के प्रमुख परिणामों का वर्णन कीजिए​

Answers

Answered by alkamishrarbl1985
13

Answer:

विद्रोह का महत्त्वपूर्ण परिणाम यह निकला कि 2 अगस्त,1858 को ब्रिटिश संसद ने एक अधिनियम पारित कर भारत में कंपनी शासन का अंत कर दिया तथा ब्रिटिश भारत का प्रशासन ब्रिटिश ताज ने ग्रहण कर लिया। बोर्ड ऑफ कंट्रोल तथा बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स समाप्त कर दिये गये। ... कंपनी द्वारा भारत में किये गये सभी समझौतों को मान्यता प्रदान की गई।

Answered by mad210216
2

सन १८५७ का आंदोलन।

Explanation:

  • सन १८५७ के आंदोलन के प्रमुख परिणाम निम्नलिखित है:
  • ईस्ट इंडिया कंपनी की शक्तियों को ब्रिटिश सरकार को सौंपा गया, जिससे भारतीय मसलों को बेहतर तरीके से संभाला जाएं।
  • सेना में भारतीय सैनिकों को कम करके यूरोपीय सैनिकों की संख्या को बढ़ाने का निर्णय लिया गया।
  • जमींदारों को उनके जमीनों का हक देने के खातिर सुरक्षा प्रदान करने के लिए नीतियां बनाई गई।
  • ब्रिटिश सरकार ने भारत के लोगों के सामाजिक और धार्मिक परंपराओं का सम्मान करने का निर्णय लिया।
  • भारत के गवर्नर जनरल को वाइसराय की उपाधि दी गई।
  • व्यपगत के सिद्धांत को समाप्त किया गया।

Similar questions