Hindi, asked by rick21, 1 year ago

Sangharsh ke karan main tunukmizaz ho gaya summary

Answers

Answered by vankarboy
16
please mark as brainliest
say thanks



यह पाठ हॉकी के सुप्रसिद्ध खिलाड़ी धनराज पिल्लै की जीवनगाथा पर आधारित है। धनराज आज हॉकी के जाने-माने खिलाड़ी हैं। परन्तु यह सफलता उन्हें ऐसे ही नहीं प्राप्त हुई है। पिल्लै बहुत गरीब परिवार से थे। उन्होंने इस सफलता को पाने के लिए बड़ा कठिन परिश्रम किया था। भारत का राष्ट्रीय खेल ह़ॉकी है। लेकिन हमारे देश में इस खेल और इस खेल से जुड़े खिलाड़ियों की क्या दुर्दशा होती है, इस पाठ में बताया गया है। यह पाठ सरकार को अपने देश में ह़ॉकी की स्थिति से अवगत कराता है। धनराज की कहानी से ज्ञात होता है कि उन्हें अपना स्थान बनाने के लिए कितना संघर्ष करना पड़ा होगा। लेकिन हमारे लिए यह गर्व की बात है कि हमारे देश में आज भी ऐसे लोग विद्यमान है, जिन्होंने ह़ॉकी का सम्मान बनाए रखा है। धनराज की कहानी हमें अपने लक्ष्य को पाने के लिए उत्साहित करती है और कठिनाइयों से लड़ने की हिम्मत प्रदान करती है।
Similar questions