Sanskrit chitra-lekhan on red fort
5 sentences
![](https://hi-static.z-dn.net/files/ddb/03fd10bfb966cbf3efb617b7c7d5c5ea.jpg)
Answers
Answer:
लाल किला एक ऐतिहासिक स्मारक है। सन् 1638 में मुगल बादशाह शाहजहाँ ने यह किला बनवाया था। लाल पत्थरों से बना होने के कारण यह लाल किला कहलाता है। लाल किला यमुना के बाएँ तट पर चाँदनी चौंक के सामने स्थित है।
शाहजहाँ ने इसे बनाने पर लाखों रूपये खर्च किये। लाल किले के निर्माण में नौ वर्ष लगे। यह किला मुगल शासकों द्वारा निर्मित सुन्दर भवनों, स्मारकों एवं उद्यानों की एक कड़ी है।
लाल किले में कई सुन्दर भवन हैं। चाँदनी चौंक की ओर से मुख्य दरवाजे में प्रवेश करने पर भीतर बाजार है। बाजार के सामने ‘दीवाने आम’ है। मुगल बादशाह यहीं पर जनता की फरियाद सुनते थे। इसके पीछे ‘दीवाने खास’ है। जहाँ बादशाह अपने मंत्रियों से बातचीत करते थे। किले के सभी हिस्सों का अपना अलग अलग महत्व एवं सौन्दर्य है। किले के बीचों बीच एक छोटी सी नहर है। उसमें फव्वारे लगे हुये हैं। आस पास सभी जगह सुन्दर फूलों की क्यारियाँ हैं।