Hindi, asked by ck6226616, 1 month ago

सप्रसंग व्याख्या करें :-
(क) मृत्यु के कुछ समय पहले स्मृति बहुत साफ हो जाती है। सारी
घटनाएँ एक एक करके सामने आती है। सारे दृश्यों के रंग साफ
होते है। समय की धुंध बिल्कुल उन पर से हट जाती है।

Answers

Answered by shishir303
12

मृत्यु के कुछ समय पहले स्मृति बहुत साफ हो जाती है। सारी घटनाएँ एक एक करके सामने आती है। सारे दृश्यों के रंग साफ होते है। समय की धुंध बिल्कुल उन पर से हट जाती है।

​संदर्भ एवं प्रसंग : ये गद्यांश चंद्रधर शर्मा गुलेरी द्वारा ‘उसने कहा था’ कहानी से लिया गया है। ये प्रसंग लहना सिंह की मृत्यु के समय का है।

व्याख्या : लेखक कहता है कि जब मनुष्य की मृत्यु आने को होती है तो उसे अपने जीवन की सारी घटनाएं याद आने लगती हैं। उसके जीवन का पूरा लेखा-जोखा उसके सामने आ जाता है। उसे अपने जीवन के सारे दृश्य सारे उतार-चढ़ाव सब स्पष्ट दिखाई देने लगते हैं। जिन बातों को वह भूल गया था वह भी उसे स्पष्ट दिखने लगती है क्योंकि मृत्यु की घड़ी में उसके स्मृति पर छाई धुंध छठ जाती है और वह अपने पूरे जीवन का आकलन करने लगता है।

Similar questions