Hindi, asked by krishnamsharma1126, 2 months ago

सप्त भगिनी प्रदेशे केषाम् प्राचुर्यं विद्यते?​

Answers

Answered by deepa4549
4

Explanation:

पूर्वोत्तर भारत में सात राज्य हैं। जिन्हें ‘सात बहनें’ या ‘सेवन सिस्टर्स’ के नाम से जाना जाता है। उत्तर पूर्व भारत को इनके एक दूसरे पर परस्पर निर्भरता के कारण आम तौर पर “सात बहनों की भूमि” के रूप में जाना जाता है। सेवन सिस्टर्स में अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, मणिपुर, मिजोरम, नागालैंड और त्रिपुरा को मिला कर सात राज्यों को यह नाम दिया गया है।

ये राज्य एक दुसरे पर परस्पर निर्भर करते हैं। त्रिपुरा बांग्लादेश से घिरा एक घेरे की तरह है जो असम पर परिवहन के लिए निर्भर करता है। असम में बाढ़ वाली सभी नदियां अरुणाचल प्रदेश और नागालैंड से निकलती हैं। मिजोरम और मणिपुर असम के बराक घाटी के माध्यम से भारत के बाकि हिस्सों से जुड़े हुए हैं। इस परस्पर निर्भरता के कारण, उन्हें ज्योति प्रसाद साइकिया (असम के एक सिविल सेवक) द्वारा “सात बहनों की भूमि” को उपनाम दिया गया।

Similar questions