Hindi, asked by lileshkumarsahu175, 6 months ago

Sara Ghar mela dekhne gya hai Kon sa sabdsakti hai btao​

Answers

Answered by Anonymous
1

Shabd Shakti ( शब्द शक्ति )

( शब्द शक्तियों के भेद और उदाहरण )

शब्द एवं अर्थ :- शब्द और अर्थ का अन्योन्याश्रित संबंध है। बिना शब्द के अर्थ नहीं हो सकता और बिना अर्थ के शब्द नहीं हो सकता।

शब्द किसी भी प्रकार का क्यों न हो उसमें अपना अर्थ बतलाने का क्षमता होती है, साहित्यशास्त्र में इसी क्षमता को शक्ति कहा जाता है।

शब्द शक्ति :- शब्द की वह प्रक्रिया जिसके द्वारा शब्द से किसी भी अर्थ का ज्ञान होता है, वह शब्द शक्ति कहलाती है।

शब्द शक्ति के प्रकार –

यद्यपि प्रत्येक शब्द का अपना अर्थ होता है लेकिन इस अर्थ का ज्ञान हम हम अलग-अलग प्रक्रियाओं से करते हैं अतः प्रक्रिया भेद के दृष्टिकोण से शब्द शक्ति के तीन प्रकार किये जाते हैं –

1) अभिधा शब्द शक्ति

2) व्यंजना शब्द शक्ति

3) लक्षणा शब्द शक्ति

अभिदा शब्द शक्ति :- शब्द से पहले पूर्व विदित साक्षात्। संकेतित अर्थ, लोक व्यवहार में प्रसिद्ध अर्थ, पूर्व निश्चित अर्थ को व्यक्त करने वाली शक्ति, अभिधा शब्द शक्ति कहलाती है। यह शब्द शक्ति प्रसाद गुण में मुख्य तौर से मिलती है।

उदाहरण – कोई पास न रहने पर भी जन-मन मौन नहीं रहता। आप आप की है कहता आप आप की सुनता।

लक्षणा शब्द शक्ति :- मुख्य अर्थ में बाधा होने पर किसी रूढी या प्रयोजन के आधार पर मुख्य अर्थ से ही सम्बन्धित जो अन्य या दूसरा अर्थ लिया जाता है उसे लक्षणा शब्द शक्ति कहते हैं ।

उदाहरण – लाला लाजपतराय पंजाब के शेर थे।

व्यंजना शब्द शक्ति :- रचना का ऐसा गूढ़ अर्थ जो अन्य कहीं से आ रहा हो, और जिसका मुख्य अर्थ से कोई संबंध न हो उसे व्यंजना शब्द शक्ति कहते हैं।

उदाहरण – पुजारी ने कहा, “अरे ! संध्या हो गई ।”

Questions

प्रश्न=1-साक्षात् सांकेतित अर्थ को प्कट करने वाली शब्द शक्ति कहलाती है –

अ) अभिधा ✔

ब) लक्षणा

स) शाब्दी व्यंजना

द) आर्थी व्यंजना

प्रश्न=2-लोक प्रसिद्ध या शब्द-कोशीय अर्थ को प्रकट करने वाला शब्द कहलाता है –

अ) वाचक ✔

ब) लक्षक

स) व्यंजक

द) सरलक

प्रश्न=3-‘ मोहन सितार बजाने में कुशल है। ‘ वाक्य में रक्षक है –

अ) मोहन

ब) सितार

स) कुशल ✔

द)कोई नहीं

प्रश्न=4-” सोहत ओढ़े पीत पट श्याम सलोने गात । मानो नीलमणि शैल पर आतप परयो प्रभात।।” में शब्द शक्ति है –

अ) रूढ़ा लक्षणा

ब) प्रयोजनवती लक्षणा

स) अभिधा ✔

द) व्यंजना

प्रश्न=5- ” जन्म से ही वे अपने साथ लाते हैं कपास। ” –

अ) अभिधा

ब) व्यंजना

स) लक्षणा ✔

द) कोई नहीं

प्रश्न=6-‘ पंजाब शेर है।’ वाक्य में व्यंजक शब्द है –

अ) पंजाब

ब) शेर

स) उक्त दोनों ✔

द) इनमें से कोई नहीं

प्रश्न=7-देव कवि के अनुसार किस शब्द शक्ति से युक्त काव्य सर्वश्रेष्ठ माना गया है –

अ) अभिधा ✔

ब) रूढ़ा लक्षणा

स) प्रयोजनवती लक्षणा

द) व्यंजना

प्रश्न=-8-‘ सारा घर तमाशा देखने गया है।’ , शब्द शक्ति है –

अ) शुद्धा लक्षणा

ब) उपादान लक्षणा

स) उक्त दोनों ✔

द) उक्त दोनों ही नहीं

प्रश्न=9-” ऊधो भले लोग अगै के, पर हित डोलत धाए ।” , में शब्द शक्ति है –

अ) अभिधा

ब) लक्षणा

स) शाब्दी व्यंजना

द) आर्थी व्यंजना ✔

प्रश्न=10- प्रधानाचार्य जी ने कहा, “साढ़े चार बज गये हैं।” में शब्द शक्ति है –

अ) अभिधा

ब) लक्षणा

स) व्यंजना ✔

द) कोई नहीं

11 प्रतिभा के दो भेद (सहजा और उत्पाद्या ) किसने किये

अ रुद्रट ने ✔

ब मम्मट ने

स वामन ने

स राजशेखर ने

12 प्रतिभा के दो भेद कारयित्री और भावयित्री किस आचार्य ने किए हैं

अ रुद्रट ने

बी मम्मट ने

स वामन ने

द राजशेखर ने ✔

13 शरीरं तावदिष्टार्थ व्यवच्छिन्ना पदावली” कथन किसका है

अ दण्डी का ✔

ब वामन का

स विश्वनाथ का

14 आचार्य कुंतक के अनुसार वक्रोक्ति के कितने भेद हैे

अ 6 ✔

ब 2

स 5

डी 4

15 क्षेमेंद्र के अनुसार औचित्य के प्रधान भेद हैं

अ 27 ✔

ब 26

स 25

द 24

I HOPE IT HELPS. ☺FOLLOW ME ✌

Similar questions