सर्वनाम की परिभाषा लिखिए ?
Answers
Answered by
23
संज्ञा शब्दों का बार-बार प्रयोग न करके उनके स्थान पर जिन शब्दों का प्रयोग होता है, उन्हें सर्वनाम कहते हैं; अर्थात् जो शब्द सब संज्ञा की जगह प्रयोग किए जाते हैं, वे सर्वनाम कहलाते हैं।
सर्वनाम शब्दों का अपना कोई अलग से अर्थ नहीं होता है; जैसे - वह लड़का है तो 'वह' शब्द लड़के के लिए आया है। अत: सर्वनाम शब्द का अर्थ उनके संदर्भ में होता है जिसके लिए प्रयोग हो, उसी जैसा हो जाता है।
सर्वनाम के प्रकार:-
सर्वनाम के छ: प्रकार होते हैं -
(1) पुरूषवाचक सर्वनाम
(2) सम्बंधवाचक सर्वनाम
(3) निश्चयवाचक सर्वनाम
(4) अनिश्चयवाचक सर्वनाम
(5) प्रश्नवाचक सर्वनाम
(6) निजवाचक सर्वनाम
Hope it helps ✔️
follow me ✔️
Answered by
20
Answer:
सर्वनाम का अर्थ होता है – सब का नाम। जो शब्द संज्ञा के नामों की जगह प्रयुक्त होते हैं उसे सर्वनाम कहते हैं। अथार्त संज्ञा के स्थान पर प्रयुक्त होने वाले शब्दों को सर्वनाम कहते हैं अथार्त भाषा को प्रभावशाली बनाने के लिए जो शब्द संज्ञा के स्थान पर प्रयोग किये जाते हैं उसे सर्वनाम कहते हैं।
Similar questions