Hindi, asked by prakashkumar69376, 5 hours ago

सरहपा किस काल के कवि हैं​

Answers

Answered by shishir303
1

¿ सरहपा किस काल के कवि हैं​ ?  

✎... सरहपा आठवीं शताब्दी के कवि माने जाते हैं। सरहपा जिन्हें सिद्ध सरहपा के नाम से भी जाना जाता है, वह आदमी शताब्दी के कवि थे। उन्हें हिंदी का प्रथम कवि माना जाता है। उनके जन्म स्थान के विषय में विभिन्न मतभेद हैं, लेकिन सबसे प्रमुख मान्यता के अनुसार उनका जन्म स्थान उड़ीसा माना जाता है, कहीं पर उनका जन्म स्थान बिहार का सहरसा जिला भी माना जाता है।

सरहपा का मूल नाम राहुलभद्र था और उन्हें चौरासी सिद्धों की प्रचलित तालिका में छठा स्थान प्राप्त था। वह पाल शासक धर्मपाल के समकालीन कवि माने जाते हैं। धर्मपाल का शासनकाल 770 ईस्वी से 810 ईस्वी तक का माना गया है। इस तरह सरहपा आठवीं शताब्दी के कवि रहे हैं। सरहपा को बौद्ध धर्म की वज्रयान और सहज ज्ञान शाखा का प्रवर्तक तथा आदि सिद्धि माना जाता है।  

○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○

Similar questions