Hindi, asked by aneetha3653, 8 hours ago

सरल अर्थ लिखिए.केसरिया बल भरने वाला, सादा है सच्चाई,हरा रंग है हरी हमारी, धरती की अंगड़ाई।और चक्र कहता कि हमारा, कदम कभी न रुकेगा।झंडा ऊँचा सदा रहेगा।​

Answers

Answered by bhatiamona
2

सरल अर्थ लिखिए :

केसरिया बल भरने वाला, सादा है सच्चाई,हरा रंग है हरी हमारी, धरती की अंगड़ाई।और चक्र कहता कि हमारा, कदम कभी न रुकेगा।झंडा ऊँचा सदा रहेगा।​

यह पंक्तियाँ झंडा ऊँचा सदा रहेगा कविता से ली गई है | झंडा ऊँचा सदा रहेगा कविता रामदयाल पांडेय जी द्वारा लिखी गई है | कवि ने  अपने देश के झंडे का गौरवगान विभिन्न स्वरूपों में वर्णन किया है।

कवि कहते है कि  तिरंगे झंडे का केसरिया रंग देश की शक्ति का प्रतीक है , यह रंग हमारे अंदर शक्ती , हिम्मत लाता है | सफेद रंग शांति और सत्य का प्रतीक है, यह हमें सच्चाई का मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित करते है | हरा रंग भूमि की पवित्रता, उर्वरता और वृद्धि को दर्शाता है | चक्र यह हमें उन्नति के मार्ग पर हमेशा कदम बढ़ाते रहने का संदेश देता है। हमारा यह झंडा हमेशा ऊँचा रहेगा , हम अपने तिरंगे की हमेशा रक्षा करेंगे |

Answered by meenakumari97090
0

हमारा झंडा हमेशा ऊंचा ही रहेगा

Similar questions