Hindi, asked by Eshaan2439, 9 months ago

Saral, sanyukt aur mishra vakya ke udaharan 20 (each) in hindi
Right

Answers

Answered by manavmakhijaa27
12

Answer:

सरल वाक्य की परिभाषा

ऐसा वाक्य जिसमे एक ही क्रिया एवं एक ही कर्ता होता है या जिस वाक्य में एक ही उद्देश्य एवं एक ही विधेय होता है, वे वाक्य सरल वाक्य कहलाते हैं।

सरल वाक्य को साधारण वाक्य भी कहा जाता है।

इस वाक्य में एक उद्देश्य अर्थात कर्ता एवं एक विधेय अर्थात क्रिया है।

सरल वाक्य के उदाहरण

अमित खाना खाता है।

ऊपर दिए गए उदाहरण में जैसा कि आप देख सकते हैं कि एक ही उद्देश्य अर्थात कर्ता है जो की अमित है एवं एक ही विधेय अर्थात क्रिया है जो की ‘खाना खाता है’ है।

जैसा की हम जानते हैं की जब एक वाक्य में एक ही उद्देश्य एवं विधेय होता है तो वह वाक्य सरल होता है। अतः यह उदाहरण सरल वाक्य के अंतर्गत आएगा।

रामु पुस्तक पढता है।

जैसा की आप ऊपर दिए गए उदाहरण में देख सकते हैं की वाक्य में एक ही उद्देश्य अर्थात कर्ता है जो कि रामु है एवं वाक्य में एक ही विधेय अर्थात क्रिया है जो की पुस्तक पढ़ना है।

जैसा की हमें पता है की जब वाक्य में एक ही उद्देश्य एवं एक ही विधेय होता है तो वह वाक्य सरल या साधारण होता है। अतः यह उदाहरण सरल वाक्य के अंतर्गत आएगा।

मीना नाचती है।

ऊपर दिए गए उदाहरण में जैसा की आप देख सकते हैं की इस वाक्य में एक ही उद्देश्य अर्थात कर्ता है जो की मीना है एवं इस वाक्य में एक ही विधेय अर्थात क्रिया है जो की नाचना है।

जैसा की हम जानते हैं कि वाक्य में जब एक ही उद्देश्य अर्थात कर्ता हो एवं एक ही विधेय अर्थात क्रिया हो तो वह वाक्य सरल या साधारण हो जाता है। अतः यह उदाहरण सरल वाक्य के अंतर्गत आएगा।

शिशु सोता रहता है।

जैसा की आप ऊपर दिए गए उदाहरण में देख सकते हैं की वाक्य में एक ही उद्देश्य अर्थात कर्ता है जो कि शिशु है एवं वाक्य में एक ही विधेय अर्थात क्रिया है जो की सोना है।

जैसा की हमें पता है की जब वाक्य में एक ही उद्देश्य एवं एक ही विधेय होता है तो वह वाक्य सरल या साधारण होता है। अतः यह उदाहरण सरल वाक्य के अंतर्गत आएगा।

सरल वाक्य के कुछ अन्य उदाहरण

रोहन खेलता है।

मीता दौड़ती है।

आकाश भागता रहता है।

श्याम पढ़ाई करता है।

सीता खाना खाती है।

संगीता चलती है।

बिजली कड़कती है।

मेहमान आते हैं।

छात्र मैदान मेँ खेल रहे हैँ।

वाक्य रूपांतरण

सरल वाक्य से मिश्र वाक्य

सरल वाक्य : उसने अपने भाई का खाना खाया।

मिश्र वाक्य : उनने वह खाना खाया जो उसके भाई का था।

सरल वाक्य : भारतीय लोग संस्कारी होते हैं।

मिश्र वाक्य : जो लोग भारतीय होते हैं वे संस्कारी होते हैं।

सरल वाक्य : ईमानदार आदमी का सभी सम्मान करते हैं।

मिश्र वाक्य : जो आदमी ईमानदार होता है उसका सभी सम्मान करते हैं।

सरल वाक्य : अभितथा दीपक खेल कूद रहे हैं।

मिश्र वाक्य : जो खेल कूद रहे हैं वे अभी तथा दीपक हैं।

सरल वाक्य : सूरज पढ़-लिखते ही अधिकार बन गया।

मिश्र वाक्य : जैसे ही सूरज पढ़ा लिखा, वह अधिकारी बन गया।

सरल वाक्य से संयुक्त वाक्य

सरल वाक्य : साहिल हंसकर बोला।

सयुंक्त वाक्य : साहिल हंसा और बोला।

सरल वाक्य : आयुष आते ही खेलने लगा।

सयुंक्त वाक्य : आयुष आया और आते ही खेलने लगा।

सरल वाक्य : अस्वस्थ रहने के कारण वह परीक्षा में सफल न हो सका।

सयुंक्त वाक्य : वह अस्वस्थ था और इसलिए परीक्षा में सफल न हो सका।

सरल वाक्य : गरीब को लूटने के अतिरिक्त उसने उसकी हत्या भी कर दी।

सयुंक्त वाक्य : उसने न केवल गरीब को लूटा, बल्कि उसकी हत्या भी कर दी।मिश्र वाक्य से सरल वाक्य

मिश्र वाक्य : जब दुर्घटना की खबर सुनी, तब मन दुखी हो गया।

सरल वाक्य : दुर्घटना की खबर सुनकर मन दुखी हो गया।

मिश्र वाक्य : उसने कहा कि मैं निर्दोष हूँ।

सरल वाक्य : उसने अपने आप को निर्दोष घोषित कर दिया।

मिश्र वाक्य : शिक्षक ने कहा कि सभी को गृहकार्य स्वयं करना है।

सरल वाक्य : शिक्षक ने सबको अपना गृहकार्य स्वयं करने को कहा है।

मिश्र वाक्य : जो लोग परिश्रमी थे, वे सफल हो गए।

सरल वाक्य : परिश्रमी लोग सफल हो गए।

मिश्र वाक्य : विशाल ने जो मोबाइल खरीदा है वह नया है।

सरल वाक्य : विशाल ने एक नया मोबाइल खरीदा है।

मिश्र वाक्य : जैसे ही हम बस से उतरे, रिक्शे वाले दौड़ पड़े।

सरल वाक्य : हमारे बस से उतरते ही रिक्शे वाले दौड़ पड़े।

मिश्र वाक्य : जैसे ही छुट्टी हुई, बच्चे घर चले गए।

सरल वाक्य : छुट्टी होते ही बच्चे घर चले गए।

मिश्र वाक्य से सयुंक्त वाक्य

मिश्र वाक्य : जब दुर्घटना की खबर सुनी, तब मन दुखी हो गया।

सरल वाक्य : दुर्घटना की खबर सुनी और मन दुखी हो गया।

मिश्र वाक्य : जब भी मैं विकास के घर गया, मेरा आदर सत्कार हुआ।

सरल वाक्य : विकास के घर मेरा आदर भी हुआ और सत्कार भी।

मिश्र वाक्य : विशाल ने जो मोबाइल खरीदा है, वह नया है।

सरल वाक्य : विशाल ने एक मोबाइल खरीदा है और वह नया है।

मिश्र वाक्य : शिक्षक ने कहा कि सबको गृहकार्य स्वयं करना है।

सरल वाक्य : शिक्षक ने सबको गृहकार्य करने को कहा एवं स्वयं करने को कहा।

Answered by aps0007
11

सरल वाक्य के उदाहरण

रोहन खेलता है।

मीता दौड़ती है।

आकाश भागता रहता है।

श्याम पढ़ाई करता है।

सीता खाना खाती है।

संगीता चलती है।

बिजली कड़कती है।

मेहमान आते हैं।

छात्र मैदान मे खेल रहे हैं।

संयुक्त वाक्य के उदाहरण

साहिल हंसा और बोला।

आयुष आया और आते ही खेलने लगा।

वह अस्वस्थ था और इसलिए परीक्षा में सफल न हो सका।

उसने न केवल गरीब को लूटा, बल्कि उसकी हत्या भी कर दी।

मैं आया और वह गया।

मेरी पैर पर लग गयी और दर्द होने लगा।

वह सुबह गया और शाम को लौट आया।

दिन ढल गया और अन्धेरा बढ़ने लगा।

प्रिय बोलो पर असत्य नहीं।

मैंने बहुत परिश्रम किया इसलिए सफल हो गया।

मैं बहुत तेज़ दौड़ा फिर भी ट्रेन नहीं पकड़ सका।

मिश्र वाक्य के उदाहरण

जो औरत वहां बैठी हैं वो मेरी माँ है।

जो लड़का कमरे में बैठा है वह मेरा भाई है।

यदि परिश्रम करोगे तो उत्तीर्ण हो जाओगे।

मैं जानता हूँ कि तुम्हारे अक्षर अच्छे नहीं बनते।

उसने कहा कि मैं निर्दोष हूँ।

विशाल ने जो मोबाइल खरीदा है वह नया है।

जैसे ही हम बस से उतरे, रिक्शे वाले दौड़ पड़े।

जब भी मैं विकास के घर गया, मेरा आदर सत्कार हुआ।

शिक्षक ने कहा कि सबको गृहकार्य स्वयं करना है।

marke as brainliest, and follow me

Similar questions