Science, asked by ranjusharmamuskura, 4 months ago

saral tissue and unke type ki byakhya kijiye​

Answers

Answered by Umar1324
0

Answer:

Explanation:

समान उत्पत्ति तथा समान कार्यों को सम्पादित करने वाली कोशिकाओं के समूह को ऊतक (Tissues) कहते हैं। ऊतक का अध्ययन जीव विज्ञान की जिस शाखा के अन्तर्गत किया जाता है, उसे औतिकी (Histology) कहते हैं। इस शाखा की स्थापना इटली के वैज्ञानिक मारसैली मैल्पीघी (Marcello Malpighi) ने की थी। इस शाखा का Histology नामकरण मायर (1819 ई.) नामक वैज्ञानिक के द्वारा किया गया। ऊतक शब्द का प्रयोग सर्वप्रथम बिचट (1771-1802 ई०) ने किया था।

पौधों के शरीर में प्रत्येक ऊतक का एक विशिष्ट कार्य होता है। सभी ऊतक शीर्षस्थ कोशिकाओं के समूह में विभाजन से उत्पन्न होते हैं तथा धीरे-धीरे अपने कार्यों के अनुरूप अनुकूलित हो जाते हैं।

पादप ऊतक के प्रकार: ऊतक के कोशिकाओं की विभाजन क्षमता के आधार पर पादप ऊतक दो प्रकार के होते हैं-

विभाज्योतिकी ऊतक (Meristematic tissue)

स्थायी ऊतक (Permanent tissue)

विभाज्योतिकी ऊतक (Meristematic tissues): यह ऊतक ऐसी कोशिकाओं का समूह होता है, जिनमें बार-बार सूत्री विभाजन (Mitosis division) करने की क्षमता होती है। यह ऊतक अवयस्क (Immature) जीवित कोशिकाओं का बना होता है। इस ऊतक की कोशिकाएँ छोटी, अंडाकार या बहुभुजी होती हैं और इसकी भिति सैल्यूलोज की बनी होती है। प्रत्येक कोशिका घने, कणयुक्त कोशिकाद्रव्य (Cytoplasm) से भरी रहती है। इन कोशिकाओं में प्रायः रसधानी अनुपस्थित रहती है। इसमें एक बड़ा केन्द्रक होता है तथा कोशिकाओं के बीच अंतरकोशिकीय स्थान (Inter cellular space) नहीं पाया जाता है।

Okay!!!!

Similar questions