Hindi, asked by arundada9734, 9 months ago

सद्गुणों ओर दुर्गुणों में अंतर लिखो हिंदी

Answers

Answered by shishir303
169

                           सद्गुणों व दुर्गुणों में अंतर

सद्गुणों का मतलब है अच्छे गुण....

सद्गुण मनुष्य के सबसे बड़ी पूंजी होते हैं.। मनुष्य के विकास सद्गुण ही मुख्य भूमिका निभाते हैं। जिस मनुष्य में जितने अधिक सद्गुण होंगे उसका जीवन स्तर उतना ऊपर उठेगा।

सद्गुण जैसे कि सत्य बोलना, सदाचार का पालन करना, कुसंगति से दूर रहना, कुव्यसनों न अपनाना, ईमानदार होना, स्वभाव में विनम्रता लाना, मधुरभाषी होना, दयालु होना, परिश्रमी बनना आदि को अपना जीवन में महामानव बना जा सकता है।

दुर्गुणों का मतलब बुरे गुण...

दुर्गुण मनुष्य के सर्वनाश और पतन का कारण बनते हैं। दुर्गुणों को अपनाकर भले ही आरंभ में क्षणभर का सुख मिलता हो परन्तु अंत में ये कष्टायी ही होते है और मनुष्य का विनाश करके छोड़ते हैं। दुर्गुणों को अपनाने वाला व्यक्ति जीवन में कभी ऊँचा मुकाम हासिल नही कर सकता।

दुर्गुण जैसे झूठ बोलना, गलत संगति में पड़ना, बेईमानी करना, चोरी करना, अहंकारी होना, कटु वचन बोलना, पत्थरदिल होना, दूसरों के प्रति प्रेम और दया न होना, आलसी होना, कामचोर होना, लालची होना, अपने बड़ों का आदर सम्मान न करना आदि दुर्गुणों वाला मनुष्य स्वयं का तो अहित करना ही है वो देश और समाज के लिये भी अनिष्टकारी  ही होता है।

सद्गुणों को अपनाने से जहां मनुष्य जीवन में ऊँचा उठता है और मनोवांछित सफलता प्राप्त करता है, वहीं दुर्गुणों को अपनाने से मनुष्य का पतन निश्चित है।

Answered by vaishnavbhavesh087
21

good thing and bad thing

Similar questions