Hindi, asked by rathorashis59, 2 months ago

सविनय अवज्ञा आंदोलन के क्या कारण थे इसके क्या परिणाम हुआ​

Answers

Answered by mathdude500
9

Explanation:

सविनय अवज्ञा आंदोलन के कारण

साइमन कमीशन के बहिष्कार आंदोलन के दौरान जनता के उत्साह को देखकर यह लगने लगा अब एक आंदोलन आवश्यक है। 

सरकार ने मोतीलाल नेहरू द्वारा प्रस्तुत रिपोर्ट अस्वीकार कर दी थी इससे असंतोष व्याप्त था।

चौरी-चौरा कांड (1922) को एकाएक रोकने से निराशा फैली थी, उस निराशा को दूर करने भी यह आंदोलन आवश्यक प्रतीत हो रहा था। 

1929 की आर्थिक मंदी भी एक कारण थी। 

क्रांतिकारी आंदोलन को देखते हुए गांधीजी को डर था कि कहीं समस्त देश हिंसक आंदोलन की ओर न बढ़ जाए, अत: उन्होंने नागरिक अवज्ञा आंदोलन चलाना आवश्यक समझा। 

देश में साम्प्रदायिकता की आग भी फैल रही थी इसे रोकने भी आंदोलन आवश्यक था।

सविनय अवज्ञा आंदोलन का प्रभाव 

तीव्र एवं देशव्यापी आंदोलन ने एक ओर समस्त भारत में राष्ट्रीय चेतना एवं उत्साह का संचार किया तो दूसरी ओर ब्रिटिश सरकार चिन्तातुर हुई। वायसराय लार्ड इरविन एवं ब्रिट्रिश सरकार ने समस्या के समाधान हेतु विभिन्न राजनीतिक दलों से वार्ता हेतु गोलमेज सम्मेलन बुलाने का फैसला किया।

Similar questions