Hindi, asked by Anonymous, 1 year ago

sentences on banyan tree in hindi

Answers

Answered by sejalgupta15555
31
बरगद' भारत का राष्ट्रीय वृक्ष है। इसे कई बार भारतीय बरगद के रूप में भी जाना जाता है। इसे 'वट' वृक्ष के नाम से भी जाना जाता है। 

बरगद का पेड़ अपनी टहनियों से लटकती जड़ों के कारण अति शीघ्र विशालकाय हो जाता है। बरगद के पेड़ की पत्तियां बड़ी एवं हरे रंग की होती हैं। भारत में बरगद के पेड़ को पवित्र माना जाता है। हिन्दू धर्म में इस वृक्ष की विशेष मान्यता है तथा इसकी पूजा की जाती है।
Answered by nonuisbest
16
बरगद भारत का राष्ट्रीय वृक्ष है। बरगद को वट वृक्ष भी कहा जाता है, क्योंकि यह पेड कभी नष्ट नहीं होता है। बरगद का वृक्ष घना एवं फैला हुआ होता है। वट वृक्ष हमारे धर्म में बहुत महत्वपूर्ण स्थान रखता है। साथ ही यह पर्यावरण की दृष्टी से भी महत्वपूर्ण है। इसकी जड़ें मिटटी को पकड़ के रखती है और पत्तियां हवा को शुद्ध करती है। बरगद की तासीर ठंडी होती है जो कफ, पित्त की समस्या को दूर कर रोगों का नाश करती है। सर्दी जुकाम और बुखार से लेकर यह डायबिटीज और त्वचा रोगों तक के लिए वट वृक्ष के पत्तों और जड़ों का प्रयोग फायदेमंद होता है।                                          i sincerely hope that it helps u  ;)
Similar questions