Hindi, asked by tag50, 3 months ago


शीला की बड़ी बहन पुलिस में भर्ती होना चाहती है। उसके माता-पिता नहीं चाहते हैं कि वह पुलिस में देश के लिए अच्छे महिला पुलिसकर्मियों की आवश्यकता बताते हुए बहन को पुलिस में भेजे जाने हेतु शीला ने पिता को समझाया। इस संबंध में शीला तथा पिता जी के बीच हुई बातचीत को संवाद के जाए रूप में लिखिए।

Answers

Answered by bhatiamona
16

पुलिस में भर्ती के संबंध में शीला तथा पिता जी के बीच हुई बातचीत को संवाद:

शीला : पिता जी , आप दीदी को पुलिस में भर्ती होने के लिए अनुमति दे दो |

पिता जी : शिला,  लड़कियों का पुलिस में जाना मुझे पसंद नहीं है |

शीला : पिता जी , पर अब समय बदल गया है | लड़कियाँ हर क्षेत्र में आगे है |

पिता जी :  हाँ वो तो है , पर लड़कियों की सुरक्षा की जिम्मेदारी कोई नहीं लेता है |

शीला : पिता जी, आप लड़कियों को कमज़ोर क्यों समझ रहे हो , यदि आप ऐसे समझोगे तो समाज भी ऐसा ही समझेगा | आपको भरोसा रखना होगा |

पिता जी : शिला , वह किसी और क्षेत्र में भी तो जा सकती है , जरूरी है उसे पुलिस में ही क्यों जाना है |

शीला : पिता जी , दीदी को पुलिस ए जाकर देहस की सेवा करनी है , यह उनका लक्ष्य है | आप इस बात को समझो पर मान जाओ ,  दीदी को आपकी बहुत जरूरत है |

पिता जी : ठीक है, मैं तुम्हारी माता जी के साथ विचार करूंगा |

शीला : पिता जी आप जरुर सोचना दीदी की बात को समझना |

▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬ ▬▬ ▬▬

संबंधित कुछ अन्य प्रश्न...►

https://brainly.in/question/5378100

Do Mitro ke beech aatankwad ko Lekar samvad lekhan

Similar questions