History, asked by k7500412768, 2 months ago


श्न 10' मारी नगर के मुख्य व्यापारिक नगर के रूप में उभरने के कारणों का वर्णन कीजिए।
please answer in hindi ​

Answers

Answered by avishisingh74
3

Answer:I know dear its your test but no problem here is ur solution

Explanation:

१ ) मारी नगर फरात नदी की ऊर्ध्वधरा पर स्थित है। इस ऊपरी क्षेत्र में खेती और पशुपालन साथ – साथ चलते थे।

( २ ) मारी नगर से होकर लकड़ी , तांबा , रांगा , तेल , मदिरा और अन्य कई किस्मों का माल नाव के जरिए फरात नदी के रास्ते दक्षिण और तुर्की , सीरिया और लेबनान के ऊंचे इलाकों के बीच लाया ले जाए जाता था।

( ३ ) मारी नगर व्यापार के बल पर समृद्ध हुए शहरी केंद्रों का एक अच्छा उदाहरण है।

( ४ ) दक्षिणी नगरों को घिसाई – पिसाई के पत्थर चकिया , लकड़ी और शराब तथा तेल के पीपे ले जाने वाले जलपात मारी में रुका करते थे।

( ५ ) मारी के अधिकारी जलपोत पर जाया करते थे , उस पर लदे हुए सामान की जांच करते थे और उसे आगे बढ़ने की इजाजत देने से पहले उन में लदे सामानों की कीमत का लगभग 10% कर वसूलते थे।

( ६ ) जौ एक विशेष किस्म की नौका में जाता था।

( ७ ) कुछ पत्रिकाओं में साइप्रस के द्वीप ‘ अलाशिया ‘ से आने वाले तांबे का उल्लेख मिलता है।

( ८ ) अलाशिया उन दिनों तांबे और टीन के व्यापार के लिए मशहूर था। परंतु यहां रांगे का भी व्यापार होता था। कांसा औजार और हथियार बनाने के लिए एक मुख्य औद्योगिक सामग्री थी। इसलिए उसके व्यापार का बहुत महत्व था। इस प्रकार मारी राज्य सैनिक दृष्टि से उतना सफल नहीं था , परंतु व्यापार और समृद्धि के मामले में वह अद्वितीय था।

Similar questions