Math, asked by kevatmohit349, 7 months ago

श्न-8 प्रपत्र क्या है?
प्रश्न-9 तुलसीदास ने अपना काव्य लेखन किन भाषाओं में किया है ?​

Answers

Answered by shishir303
2

प्रपत्र क्या है?

प्रपत्र से तात्पर्य ऐसे दस्तावेज से होता है, जिसके माध्यम से आवेदनकर्ता से कुछ विशेष और महत्वपूर्ण जानकारी का विवरण मांगा जाता है। प्रपत्र का ढांचा या नमूना निश्चित होता है जोकि किसी विशेष कार्य के लिए प्रयोग में लाया जाता है। प्रपत्र प्रस्तुत करने वाले आवेदनकर्ता से कुछ विशेष जानकारी मांगी जाती है और आवेदनकर्ता इस प्रपत्र के माध्यम से उस विशेष जानकारी को हाथ से लिख कर या अंकित कर प्रस्तुत करता है। जैसे परीक्षा फॉर्म एक तरह का ही प्रपत्र है अर्थात वह दस्तावेज जिसमें किसी विशेष कार्य के प्रयोजन हेतु आवेदन कर्ता से संबंधित विशेष जानकारी मांगी जाए ‘प्रपत्र’ कहलाता है। प्रपत्र को अंग्रेजी में फॉर्म कहते हैं

तुलसीदास ने अपना काव्य लेखन किन भाषाओं में किया है ?​

► तुलसी ने अपने काव्य का लेखन अवधी और ब्रजभाषा दोनों में किया है।  

लेकिन उन्होने अवधी भाषा में अपनी अधिकतर रचनायें की हैं। तुलसीदास ने रामचरितमानस की रचना अवधी भाषा में की थी, लेकिन उन्होंने अपनी रचना विनय पत्रिका, दोहावली, कवितावली आदि में ब्रज भाषा का प्रयोग किया है। इस तरह तुलसीदास ने अवधी और ब्रज दोनों भाषाओं में अपने काव्य की रचना की है। तुलसीदास द्वारा रचित प्रमुख रचनाओं के नाम है, रामचरितमानस, दोहावली, कवितावली, गीतावली, विनय पत्रिका, कृष्ण गीतावली, सतसई, पार्वती मंगल, हनुमान चालीसा, बरवै रामायण, रामाज्ञा प्रश्न, जानकी मंगल आदि।  

तुलसीदास हिंदी भाषा के एक प्रसिद्ध कवि थे, जो हिंदुओं में लोकप्रिय धार्मिक ग्रंथ रामचरितमानस की रचना के लिए जाने जाते हैं।

☼☼☼☼☼☼☼☼☼☼☼☼☼☼☼☼☼☼☼☼☼☼☼☼☼☼☼☼☼☼☼☼☼

Similar questions