English, asked by mdnasreen, 6 months ago

शार्ट स्पीच अबाउट पर्सनालिटी डेवलपमेंट ​

Answers

Answered by kshitirana887
0

Answer:

आजकल व्यक्तित्व विकास की चर्चा चारों तरफ है। अनेक प्राइवेट संस्थान मोटी फीस लेकर व्यक्तित्व विकास (PERSONALITY DEVELOPMENT) का कोर्स कराते हैं। इसकी ट्रेनिंग देते हैं। सफल व्यक्ति बनने के लिए व्यक्ति का व्यक्तित्व आदर्श एवं महान होना चाहिए।

व्यक्तित्व को अंग्रेजी में PERSONALITY कहते हैं। यह लैटिन के PERSONA शब्द से बना है जिसका अर्थ मुखौटा होता है। नाटक में कलाकार अपने चेहरे पर मुखौटा लगाते हैं। व्यक्तित्व एक बड़ा और विस्तृत शब्द है। किसी व्यक्ति के व्यक्तित्व में उसकी सारी खूबियां, सारे अच्छे बुरे सभी गुण आते हैं।

व्यक्तित्व विकसित करने और निखारने के लिए आत्मविश्वास बढ़ाना बेहद जरूरी है। जिन लोगों के पास आत्मविश्वास नहीं होता, स्वयं पर विश्वास नहीं होता उनका मनोबल बहुत ही निम्न होता है। वे सदैव शंकित रहते हैं कि किसी कार्य को कर पाएंगे या नहीं।

इसलिए स्वयं के अंदर आत्मविश्वास बढ़ाना जरूरी है। आत्मविश्वास अनेक चीजों से प्राप्त होता है जैसे ज्ञान से। जिस तरह वर्ष भर पढ़ाई करने वाले छात्र को स्वयं पर आत्मविश्वास होता है कि वह परीक्षा में सफल हो जायेगा।

hope it helps

please please please mark me as brainliest

Similar questions