Hindi, asked by Hamdandan, 4 months ago

श्रम की महत्ता दर्शने वाले किसी एक व्यवसाय पर निबंध लिखिए​

Answers

Answered by mishra6753
5

Answer:

हम सभी के जीवन में श्रम का बहुत महत्व है। श्रम के बिना कुछ भी संभव नहीं होता है। हर कार्य में श्रम की आवश्यकता पड़ती है। घर में काम करने वाली स्त्रियां जो हमारे लिए प्रतिदिन भोजन बनाती हैं, खाना पकाती हैं, कपड़े धोती हैं, घर की सफाई करती हैं वह भी श्रम का उदाहरण है। परिवार का पुरुष बाहर जाकर नौकरी करता है वह भी श्रम का उदाहरण है।

सच तो यह है कि श्रम के बिना कुछ भी संभव नहीं होता। किसी मकान को बनाने में बहुत श्रम लगता है। उसी तरह किसी व्यवसाय को स्थापित करने में बहुत श्रम लगता है। श्रम की महत्वता हर समय होती है। एक विद्यार्थी परीक्षा में उत्तीर्ण होने के लिए बहुत श्रम करता है। तब जाकर वह अच्छे नंबरों से पास होता है।हमारे बड़े बूढ़े कहते हैं कि किसी व्यक्ति के पास श्रम ही वास्तविक संपत्ति होती है। घर में बड़े अक्सर परिश्रम करने की सलाह देते हैं क्योंकि यही जीवन का सार है। महापुरुषों का कहना है कि “श्रम ही जीवन है” राष्ट्रपिता महात्मा गांधी भी कहते थे कि “आराम हराम है” अर्थात व्यक्ति को सदा श्रम करते रहना चाहिए।इसके बहुत से लाभ हैं। इससे कोई हानि नहीं होती है। इसके फायदे ही फायदे हैं। गीता में भगवान श्री कृष्ण ने भी कहा है “कर्म करो फल की इच्छा ना करो” जो व्यक्ति बिना कर्म किए फल की इच्छा करते हैं वे जीवन में असफल होते हैं।

hope it helps you...

Answered by yashg30
1

जो मनुष्य श्रम पर आस्था रखते हैं और उसे ही पूजा समझते हैं वे कर्मवीर होते हैं । ऐसे व्यक्ति विपरीत परिस्थितियों में भी निराश व हताश नहीं होते अपितु संघर्ष करते हुए समस्त अवरोधों पर विजय प्राप्त करते हैं । वे लोग भाग्यवादी नहीं होते ।

Similar questions