History, asked by shivamkumawat596, 1 month ago

शिवाजी की प्रमुख उपलब्धि बताइए​

Answers

Answered by sanjana8350
0

Answer:

शिवाजी से पूर्व मराठे कुछ छोटे-छोटे स्थानीय रियासतों में बटें थे। किंतु शिवाजी की सबसे बड़ी उपलब्धि यह है कि उन्होंने दक्कन से लेकर कर्नाटक तक मराठा साम्राज्य के प्रभाव में वृद्धि की और अखिल भारतीय स्तर पर इसे एक स्थान प्रदान किया। शिवाजी की उपलब्धि एक कुशल प्रशासनिक व्यवस्था के निर्माण के रूप में भी देखी जा सकती है।

Answered by xxxx68
5

Answer:

शिवाजी एक योग्य सेनापति तथा कुशल राजनीतिज्ञ थे, जिन्होंने अपने प्रयासों से एक मज़बूत मराठा साम्राज्य की नींव रखी। शिवाजी की उपलब्धियों को निम्नलिखित रूपों में देखा जा सकता है-

  • शिवाजी से पूर्व मराठे कुछ छोटे-छोटे स्थानीय रियासतों में बटें थे। किंतु शिवाजी की सबसे बड़ी उपलब्धि यह है कि उन्होंने दक्कन से लेकर कर्नाटक तक मराठा साम्राज्य के प्रभाव में वृद्धि की और अखिल भारतीय स्तर पर इसे एक स्थान प्रदान किया।

  • शिवाजी की उपलब्धि एक कुशल प्रशासनिक व्यवस्था के निर्माण के रूप में भी देखी जा सकती है। प्रशासन में सहायता के लिये अष्टप्रधानों की नियुक्ति कर उन्होंने वित्त, सेना, गुप्तचर-व्यवस्था तथा पत्र-व्यवहार जैसे क्षेत्रों में कुशलता को बढ़ाया।

  • शिवाजी ने आय हेतु एक प्रमाणिक राजस्व व्यवस्था का गठन किया तथा सरदेशमुखी के साथ-साथ चौथ के माध्यम से साम्राज्य का आर्थिक आधार व्यापक किया।

  • नकद वेतन पर आधारित सेना का गठन शिवाजी की एक महत्त्वपूर्ण उपलब्धि थी। कठोर अनुशासन पर बल देकर उन्होंने मराठा सेना की प्रभावशीलता में वृद्धि की। इसके अलावा कुशल छापामार युद्ध की नीति का विकास भी सैन्य क्षेत्र में शिवाजी की महात्त्वपूर्ण उपलब्धि थी।

  • अपने साम्राज्य की सुरक्षा के लिये मज़बूत किलेबंदी की व्यवस्था शिवाजी की एक अन्य उपलब्धि थी। अपनी दूरदर्शिता के कारण विश्वासघात से बचने के लिये उन्होंने समान दर्जे वाले तीन व्यक्तियों को किले का प्रभार देने की नीति अपनाई।
Similar questions